
इंडियन वेडिंग इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में अरशद हुसैन सम्मानित, राजस्थान का बढा
मान
इवेंट गुरु अरशद हुसैन ने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज और वेडिंग इंडस्ट्री पर दिया व्याख्यान
राजस्थान को दुनिया का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन हब बनाने पर जोर
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 25 सितम्बर। वेडिंग इंडस्ट्री को नई दिशा देने और देशभर के वेडिंग प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की ओर से आगरा में इंडियन वेडिंग इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव में देशभर से वेडिंग प्लानर्स, इवेंट मैनेजर्स, डेस्टिनेशन वेडिंग विशेषज्ञों और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वेडिंग एवं इवेंट इंडस्ट्री में उल्लेखनीय योगदान के लिए आईडब्लूटीसी के संस्थापक डायरेक्टर एवं इवेंट मैनेजर्स डे के ग्लोबल कन्वीनर, इवेंट गुरु, अरशद हुसैन को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान डेस्टिनेशन वेडिंग में राजस्थान को सिरमौर बनाने, इंडस्ट्री को संगठित करने, प्रोफेशनल्स को एक मंच से जोड़ने और भारतीय वेडिंग इंडस्ट्री को नई संभावनाओं से जोड़ने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
कॉन्क्लेव में इवेंट गुरु, अरशद हुसैन ने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज और राजस्थान वेडिंग इंडस्ट्री पर एक विषय व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत, शाही आयोजन परंपरा और विविध पर्यटन स्थलों को देखते हुए देश में डेस्टिनेशन वेडिंग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विशेष रूप से राजस्थान को पूरी दुनिया के लिए ग्लोबल वेडिंग डेस्टिनेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई।
कॉन्क्लेव में डेस्टिनेशन वेडिंग के बढ़ते ट्रेंड, नई तकनीक, प्रोफेशनल नेटवर्किंग, ब्रांडिंग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय वेडिंग इंडस्ट्री की संभावनाओं पर भी मंथन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान के किले, महल, संस्कृति, आतिथ्य और पर्यटन सुविधाएं इसे दुनिया के प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की क्षमता रखती हैं।
इस अवसर पर वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल व महासचिव संदीप उपाध्याय ने अरशद हुसैन को सम्मानित किया!




