मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ वैश्विक बाजार तेजी से बदलती आर्थिक परिस्थितियों के कारण बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। इसी के मद्देनज़र झी बिज़नेस द्वारा 25 मई 2026 को मुंबई स्थित आयटीसी ग्रॅण्ड सेंट्रल में ‘वेल्थ क्रिएशन समिट 2026’ का आयोजन किया है।
इस सम्मेलन में वित्त, बैंकिंग, निवेश और उद्योग जगत के देश के अग्रणी विशेषज्ञ एवं प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी, जो उभरते अवसरों, बाजार के दृष्टिकोण और दीर्घकालिक सतत संपत्ति निर्माण की रणनीतियों पर चर्चा करेंगी।
निवेशकों, उद्यमियों, उद्योग जगत के नेताओं और वित्तीय निर्णय लेने वालों के लिए एक प्रभावशाली मंच के रूप में आयोजित इस सम्मेलन में बाजार के ट्रेंड्स, निवेश रणनीतियां, व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन, वैकल्पिक निवेश विकल्पों तथा भारत में बदलते वेल्थ क्रिएशन के परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
इस कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए झी मिडिया कॉर्पोरेशन के सीइओ रक्तिम दास ने कहा, “भारत की आर्थिक व्यवस्था तेजी से विकसित हो रही है। निवेशकों में बढ़ती जागरूकता, डिजिटल माध्यमों का विस्तार और सूचित निर्णय लेने की बढ़ती प्रवृत्ति इस परिवर्तन को गति दे रही है। एक अग्रणी न्यूज नेटवर्क के रूप में झी मिडिया कॉर्पोरेशन उद्योग जगत के विशेषज्ञों, नेताओं और दर्शकों को एक साथ लाकर सार्थक विचार-विमर्श को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”