
विश्व उमियाधाम में 80 पाटीदार संस्थाओं और समाज के प्रमुखों की बैठक
विश्व उमियाधाम में मंदिर के साथ 700 करोड़ की लागत से 500 बेड का अस्पताल बनेगा
गांधीनगर, दिव्यराष्ट्र: अहमदाबाद के जासपुर में विश्व उमिया फाउंडेशन द्वारा निर्माणाधीन विश्व के सबसे ऊंचे जगत जननी मां उमिया के मंदिर विश्व उमियाधाम का निर्माण कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। संस्था के प्रणेता एवं अध्यक्ष श्री आर. पी. पटेल के मार्गदर्शन में युवा संगठन की टीम द्वारा भारत-अमेरिका सहित विश्व के 7 देशों के 151 स्थानों से कुल 25,000 से अधिक यूनिट रक्तदान एकत्रित करने के संकल्प के साथ ‘इंटरनेशनल मेगा ब्लड डोनेशन कैंपेन’ का आयोजन किया गया था। इसमें गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर विश्व उमिया फाउंडेशन ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
सरदार पटेल की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर अहमदाबाद और गांधीनगर में कार्यरत 80 से अधिक पाटीदार संस्थाओं और समाज के अध्यक्षों और मंत्रियों की एक वृहद मीटिंग का आयोजन किया गया।
इस बैठक के बारे में बात करते हुए अध्यक्ष आर. पी. पटेल ने बताया कि विश्व उमियाधाम सिर्फ मंदिर नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का केंद्र है। यहाँ मंदिर के साथ-साथ अस्पताल और हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया गया है।


