
पिंक सिटी को मिला नया रिटेल अनुभव
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ भारत के प्रमुख कैजुअलवियर ब्रांड्स में से एक और यूनाइटेड स्टेट्स पोलो एसोसिएशन (यूएसपीए) के आधिकारिक ब्रांड, यू.एस. पोलो एसोसिएशन ने राजस्थान में अपने रिटेल विस्तार को मजबूत करते हुए, जयपुर में अपना नया और शानदार फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया है। यह विशिष्ट स्टोर जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित होराइजन टॉवर- ज्वेल ऑफ इंडिया में शुरू किया गया है।
करीब 3,000 वर्गफुट में फैला यह स्टोर राजस्थान में ब्रांड का सबसे बड़ा स्टोर है। साथ ही, यह जयपुर का पहला ‘न्यू आइडेंटिटी’ स्टोर भी बन गया है। इसके माध्यम से ब्रांड ने शहर में अपने नए और मॉडर्न रिटेल डिज़ाइन कॉन्सेप्ट को पेश किया है, जो ग्राहकों को पहले से बेहतर और नया शॉपिंग अनुभव प्रदान करेगा।
जयपुर की प्रमुख हाई स्ट्रीट लोकेशन्स में से एक पर स्थित यह स्टोर यू.एस. पोलो एसोसिएशन के नए रिटेल विज़न को दर्शाता है, जहाँ मॉडर्न डिज़ाइन को पोलो स्पोर्ट्स से जुड़ी ब्रांड की पुरानी विरासत के साथ जोड़ा गया है।
यू.एस. पोलो एसोसिएशन के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर एचएच महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस प्रकार, यह लॉन्च समारोह और भी खास बन गया। उनकी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम में शाही विरासत, भव्यता और प्रामाणिकता का एक विशेष स्पर्श जोड़ा, साथ ही पोलो स्पोर्ट्स से ब्रांड के गहरे जुड़ाव को भी मजबूत किया। यह अवसर यू.एस. पोलो एसोसिएशन और एचएच महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह के बीच पिछले तीन वर्षों से बने मजबूत रिश्ते का जश्न भी बना, जिसने पोलो स्पोर्ट्स और शाही विरासत के प्रति उनके साझा जुड़ाव को और गहरा किया।
लॉन्च के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, जयपुर राजपरिवार के पद्मनाभ सिंह ने कहा, “जयपुर हमेशा से ही मेरे दिल के बहुत करीब रहा है। यह सिर्फ मेरा घर नहीं, बल्कि ऐसी जगह है, जहाँ पोलो खेल से जुड़ी यादें और भावनाएँ बसी हुई हैं। होराइजन टॉवर में यू.एस. पोलो एसोसिएशन के इस नए स्टोर लॉन्च का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत ही विशेष रहा। ब्रांड ने जिस खूबसूरती से इस जुड़ाव को पेश किया है, वह सच में शानदार है। मुझे ऐसे मौके बेहद पसंद हैं, जहाँ विरासत, खेल और फैशन इतनी सहजता से एक साथ नजर आते हैं।”
इस स्टोर में ग्राहकों के लिए मेंसवेयर और फुटवियर की खास रेंज उपलब्ध कराई गई है। साथ ही, पोलो शर्ट्स पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जो ब्रांड की पहचान का अहम् हिस्सा हैं। इसी को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष यू.एस. पोलो एसोसिएशन ने ‘एन आइकॉन बॉर्न फ्रॉम द गेम’ नाम से ग्लोबल पोलो शर्ट कैंपेन भी लॉन्च किया है। यहाँ पेश किए गए आउटफिट्स में रोजमर्रा की ड्रेसिंग को स्टाइलिश और प्रीमियम अंदाज में पेश किया गया है। हल्के और आरामदायक फैब्रिक्स से तैयार किए गए कलेक्शन को अलग-अलग मौकों पर आसानी से पहना जा सकता है। इसमें लिनेन जैसे समर फ्रेंडली फैब्रिक्स और मॉडर्न शैकेट्स भी शामिल हैं, जो आराम, उपयोगिता और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल पेश करते हैं।
ग्राहकों को यहाँ लेटेस्ट सीजनल कलेक्शन देखने को मिलेगा, जिसमें गर्मियों के लिए हल्के कपड़े, मॉडर्न फ्लैट निट्स और ऐसे स्टाइलिश आउटफिट्स शामिल हैं, जो आरामदायक होने के साथ-साथ शानदार लुक भी देते हैं। यह कलेक्शन ब्रांड की स्पोर्ट्स से प्रेरित खास पहचान को दर्शाता है, जहाँ आइकॉनिक पोलो टी-शर्ट्स और हर दिन पहनने वाले प्रीमियम आउटफिट्स पर खास फोकस रखा गया है। वहीं, फुटवियर रेंज भी इस कलेक्शन को और खास बनाती है। इसमें कैजुअल स्नीकर्स, स्टाइलिश स्लिप-ऑन्स, लोफर्स और स्पोर्ट्स शूज़ जैसे कई विकल्प शामिल हैं, जिन्हें आराम और स्पोर्टी स्टाइल को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।
लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, यू.एस. पोलो एसोसिएशन इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, अमिताभ सूरी ने कहा, “जयपुर ऐसा शहर है, जहाँ परंपरा और आधुनिकता बेहद खूबसूरती से साथ नजर आती हैं और हमारा यह नया स्टोर उसी मेल को दर्शाता है। राजस्थान में हमारे सबसे बड़े स्टोर और जयपुर में ‘न्यू आइडेंटिटी’ रिटेल कॉन्सेप्ट की शुरुआत के माध्यम से हम ग्राहकों को पहले से भी ज्यादा शानदार और अलग शॉपिंग अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। एचएच महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह की उपस्थिति ने इस अवसर को हमारे लिए और भी खास बना दिया है। इससे पोलो स्पोर्ट्स के साथ हमारे असली जुड़ाव को बेहद प्रेरणादायक तरीके से प्रदर्शित करने का मौका मिला है। भारत में ब्रांड के विस्तार के इस सफर में जयपुर हमारे लिए एक अहम् पड़ाव साबित हो रहा है, जहाँ लोग आज यू.एस. पोलो एसोसिएशन को नए अंदाज में अनुभव कर पाएँगे।”
इस लॉन्च के साथ यू.एस. पोलो एसोसिएशन भारत के प्रमुख बाजारों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर रहा है। साथ ही, ग्राहकों को स्पोर्ट, स्टाइल और प्रामाणिकता के शानदार मेल को नए और बेहतर अंदाज में अनुभव करने का मौका भी दे रहा है।पता: यू.एस. पोलो एसोसिएशन, यूनिट नंबर यूजी-15, अपर ग्राउंड फ्लोर, होराइजन टॉवर- ज्वेल ऑफ इंडिया, जेएलएन मार्ग, जयपुर- राजस्थान


