
मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ पीएंडजी इंडिया ने कुछ दिन पहले मुंबई स्थित आयआयएम मुंबई में स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रही तीन छात्राओं को पीएंडजी शिक्षा बेटियाॅं स्कॉलरशिप से सम्मानित किया। पीएंडजी इंडिया इस कार्यक्रम को सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी के सहयोग से संचालित करती है।आयआयएम मुंबई इक्विलटी समिट के छठे संस्करण के मौके पर वी कुमार, सीईओ – पीएंडजी इंडिया, मनोज कुमार तिवारी, संस्थापक निदेशक – आईआईएम मुंबई, अमित चंद्रा, सीईओ – सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी, की उपस्थिति में छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
यह उपलब्धि पीएंडजी शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसने 21 वर्षों में देशभर के वंचित समुदायों के 1 करोड़ से अधिक बच्चों तक पहुंच बनाते हुए उनके शैक्षणिक परिणामों में सुधार लाने में योगदान दिया है।
यह लगातार चौथा वर्ष है जब जब आयआयएम मुंबई में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को पीएंडजी शिक्षा छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है, जिससे महिलाओं की उभरते औद्योगिक क्षेत्रों में भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा मिल रहा है।
इस अवसर पर पीएंडजी इंडिया की सीएसआर और संचार प्रमुख एकांक्षी देवा ने कहा, “ पीएंडजी शिक्षा के 21 वर्ष पूरे होने पर, हम केवल एक एक आंकड़े का जश्न नहीं मना रहे हैं, बल्कि उन 1 करोड़ सपनों का उत्सव मना रहे हैं जिन्हें साकार करने में हमें सहयोग देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।हम समान विचारधारा वाले और प्रभावी संगठनों के साथ साझेदारी करके यह सुनिश्चित करते हैं कि किसी बच्चे की पृष्ठभूमि उसके भविष्य की सीमाएं तय न करे।




