
नई नवेली’ लेकर आई एंटरटेनमेंट का फुल डोज़
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/
आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ! इस दशहरे, घर की मस्ती से लेकर बड़े पर्दे के धमाके तक, एंटरटेनमेंट का फुल पैसा वसूल डोज़ लेकर आ रही है ‘नई नवेली’! मोहिनी और मस्तमौला अवस्थी परिवार बड़े पर्दे पर मस्ती, जादू और मसाले का जबरदस्त तड़का लगाने के लिए तैयार हैं! यामी गौतम धर का ‘नई नवेली’ में अब तक का अनदेखा अंदाज़ इस दशहरे को एक शानदार पारिवारिक जश्न में बदलने के लिए तैयार है! एक बेहद चौंकाने वाले ट्विस्ट, भव्य दृश्यों, फैंटेसी, ह्यूमर और एक्शन से भरपूर यह फिल्म इस त्योहार पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ मूवी प्लान बनाने का बेहतरीन मौका है।
यामी गौतम धर अभिनीत ‘नई नवेली’ इस त्योहारी सीज़न में मस्ती, फैंटेसी और भव्य मनोरंजन का शानदार अनुभव लेकर आ रही है, जो पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवर, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी, प्रतीक पचौरी, अक्षत सिंह, बबीता पांडे और नीरज सिंह भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि इसका संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।
तो देर किस बात की? अभी अपनी टिकटें बुक करें और इस त्योहारी सीज़न में अपने परिवार के साथ बड़े पर्दे पर इस शानदार मनोरंजक फिल्म का आनंद लें!



