
दिव्यराष्ट्र, मुंबई: ओरियो और बीटीएस के प्रशंसकों के लिए नई खुशखबरी है। बीटीएस ने अपने प्रशंसकों को ध्यान में रखते हुए नई ओरियो कुकी तैयार की है। लिमिटेड एडिशन ओरियो एंड बीटीएस कुकीज को पेश करने के लिए दुनिया की नंबर 1 कुकी के साथ आरएम, जिन, सुगा, जे–होप, जिमिन, वी और जंग कुक ने हाथ मिलाया है। कोरियन स्वीट पैनकेक फ्लेवर वाली ओरियो कुकी को बीटीएस ने तैयार किया है और इसे बीटीएस के प्रशंसकों को समर्पित किया गया है। इस गठजोड़ से 80 से ज्यादा बाजारों में बीटीएस और ओरियो ब्रांड के साथ बेहतरीन ग्लोबल मूवमेंट बनेगा।
यह साझेदारी प्रतिस्पर्धी स्नैक मार्केट में कदम रखने की ओरियो ब्रांड की रणनीति का प्रतीक है। इसके लिए ओरियो ने ऐसी साझेदारी की है, जिसे सिर्फ ओरियो ब्रांड के साथ ही आगे बढ़ाना संभव है। पॉप रॉयल्टी बीटीएस के साथ मिलकर हम हमारी आइकॉनिक कुकी और बेहतरीन फ्लेवर को दुनियाभर में चर्चा में ला रहे हैं। इससे हमारे ब्रांड के खुशनुमा पलों को जीवंत करने, प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ाने और इस कल्चर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इस गठजोड़ से सामने आया है दुनियाभर के लोगों के लिए एक बेहद पर्सनल फ्लेवर: लिमिटेड एडिशन ओरियो एंड बीटीएस कुकीज के रूप में। इन कुकीज में कोरिया के स्ट्रीट फूड मार्केट में लोकप्रिय स्वीट पैनकेक होटोक (Hotteok) के साथ रीमिक्स की गई स्वीट क्रीम का इस्तेमाल किया गया है। बीटीएस ने सिर्फ होटोक ही नहीं बल्कि ओरियो कुकीज खाने की बचपन की यादों को भी ताजा कर दिया है। यह एक ऐसी सार्थक साझेदारी है, जिसमें हमेशा से हमारी पसंद रही आइकॉनिक कुकी के साथ कोरिया की विरासत को मिलाया गया है।
बीटीएस ने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर ओरियो पहला स्नैकिंग ब्रांड है, जिसके साथ हमने गठजोड़ किया है और यह हमारे लिए भी सम्मान की बात है। हम बचपन से इन कुकीज को खाते रहे हैं, हमने स्टूडियो में इन्हें खाया है और अब ओरियो हमारे घर के स्वाद को दुनियाभर में ले जाने में हमारी मदद कर रहा है। ओरियो के शानदार सफर में अपना अध्याय जोड़ने का हमें गर्व है।’
बीटीएस ने ओरियो कुकीज के बाहर भी बीटीएस प्रशंसकों के लिए अपना प्रेम दिखाया है। बीटीएस बैंड अपनी 13वीं सालगिरह मना रहा है और ऐसे में लिमिटेड एडिशन ओरियो एवं बीटीएस कुकीज में प्रशंसकों के लिए 13 यूनीक एम्बॉसमेंट बीटीएस डिजाइन किए गए हैं। इनमें बैंड के सदस्यों के नाम, बीटीएस लाइट स्टिक और बीटीएस प्रशंसकों को विशेष संदेश देने वाली तीन ओरियो कुकीज शामिल है। इस संदेश को पाने के लिए प्रशंसकों को लिमिटेड एडिशन ओरियो एंड बीटीएस कुकीज कलेक्ट करनी होंगी।
जहां एक ओर यूनीक ओरियो कुकी एम्बॉसमेंट के साथ बीटीएस के प्रशंसकों का जश्न मनाया गया है, वहीं लिमिटेड एडिशन ओरियो एंड बीटीएस कुकी पैक की डिजाइन से दक्षिण कोरिया के शानदार स्ट्रीट मार्केट कल्चर को सामने लाया गया है। इससे नजारों, आवाजों और होटोक जैसे स्वादिष्ट व्यंजन की विरासत की झलक भी दिखती है। कुकी के पैकेट को हाथों में लेते ही ओरियो ब्रांड प्रशंसकों को एनर्जी और एक्साइटमेंट के साथ दक्षिण कोरिया की संस्कृति का अनुभव पाने का मौका देता है।
इसके साथ मिलने वाला स्पेशल मैसेज एक ग्लोबल मूवमेंट की शुरुआत है, जिसे ओरियो ब्रांड ने प्रशंसकों के लिए तैयार किया है। प्रशंसकों के पत्रों से प्रेरित होकर हम ओरियो और बीटीएस के प्रशंसकों को बीटीएस के लिए दुनिया का सबसे बड़ा लव लेटर लिखने में भी मदद दे रहे हैं। इस मूवमेंट से जुड़ने के लिए लिमिटेड एडिशन ओरियो एंड बीटीएस कुकी पैक पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें या www.in.oreobts.com पर विजिट करें और बीटीएस के लिए एक बढ़िया डिजिटल लव लेटर लिखें। इसमें दुनियाभर से लेटर लिखे जाएंगे, इसलिए प्रशंसक बीटीएस को लेकर लिखे गए एक–दूसरे के लेटर को भी पढ़ सकेंगे, जिससे बीटीएस के लिए दुनिया का सबसे बड़ा लव लेटर सामने आएगा। एक्सक्लूसिव ओरियो ब्रांड एंड बीटीएस प्राइज जीतने के साथ–साथ और भी बहुत कुछ पाने के लिए आप भी लेटर लिखते रहें।
मॉन्डलेज इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग, नितिन सैनी ने कहा, ‘यह दुनियाभर में ओरियो और बीटीएस के प्रशंसकों के लिए बहुत ही खास पल है। बैंड की पहली ग्लोबल स्नैकिंग पार्टनरशिप के रूप में यह गठजोड़ बहुत खास है, जो दुनिया के सबसे आइकॉनिक बैंड में से एक को दुनिया की सबसे पसंदीदा कुकीज में शुमार ओरियो के साथ जुड़ने का मौका दे रहा है। यह सही मायनों में संस्कृति से जुड़ा है, अनूठा है और उत्साहजनक है। ओरियो में हम लगातार अपने ब्रांड को ग्राहकों से जोड़ने के लिए नए तरीकों पर काम करते हैं और ऐसे गठजोड़ करते हैं, जिनसे हमें सही मायनों में शानदार अनुभव देने में मदद मिले। अपने ग्राहकों और बीटीएस के प्रशंसकों के लिए जल्द ही लिमिटेड एडिशन कोरियन स्वीट पैनकेक कुकी को पेश करते हुए हम रोमांचित हैं। इससे उन्हें म्यूजिक, फैनडम और सेल्फ–एक्सप्रेशन के ग्लोबल सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।’
लिमिटेड एडिशन ओरियो एंड बीटीएस कुकीज को जून से रिटेलर्स के पास उपलब्ध कराया जाएगा। इसे सीमित समय के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जब तक कि आपूर्ति खत्म नहीं हो जाती।
लिमिटेड एडिशन ओरियो एंड बीटीएस कुकीज के बारे में ज्यादा जानकारी एवं अपडेट के लिए प्रशंसक www.in.oreobts.com पर विजिट कर सकते हैं या इंस्टाग्राम पर ओरियो को फॉलो करते हुए भविष्य में ब्रांड से जुड़ी खबरें सबसे पहले पाने वालों में शामिल हो सकते हैं।





