
जयपुर, दिव्य राष्ट्र/ पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के पूर्णिमा बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर की ओर से दो दिवसीय टेकाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने इनोवेशन, क्रिएटिविटी और टेक्निकल एक्सीलेंस के जरिए अपने इनोवेटिव आइडियाज प्रस्तुत किए। इसमें 200 से अधिक स्टूडेंट्स की 50 टीमों की सक्रिय भागीदारी दर्ज की गई।
स्टूडेंट्स को टेक्नोलॉजी के जरिए वास्तविक दुनिया की समस्याओं के समाधान निकालने का मंच प्रदान करने के अनुसार टेकाथॉन की योजना बनाई गई थी। प्रतिभागियों द्वारा सॉल्यूशन डिजाइन करने में बेहतरीन प्रॉब्लम-सॉल्विंग एबिलिटी, टीमवर्क और क्रिएटिविटी देखने को मिली। इस प्रतियोगिता को इंडस्ट्री के जाने-माने विशेषज्ञों द्वारा जज किया गया, जिन्होंने स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता और इनोवेटिव अप्रोच की सराहना की। उनके फीडबैक ने स्टूडेंट्स को अपने आइडिया को और बेहतर बनाने और एंटरप्रेन्योरल और रिसर्च-ओरिएंटेड इनिशिएटिव्स को आगे बढ़ाने के लिए मोटिवेट किया।
पीबीआईसी के समन्वयक डॉ. अजय मौर्य ने कहा कि “टेकाथॉन ने स्टूडेंट्स को असल दुनिया की चुनौतियों पर अपने नॉलेज का इस्तेमाल करने और इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से नए समाधान डिजाइन करने का मंच प्रदान किया। इसने स्टूडेंट्स में इनोवेशन, रिसर्च और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने में भी मदद की। मेजबान पीआईईटी के डायरेक्टर डॉ. दिनेश गोयल द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया।





