गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहादत वर्ष पर आयोजन
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के श्री गुरु गोबिंद सिंह चेयर फॉर नेशनल इंटीग्रेशन एंड सिख स्टडीज एवं भारतीय अभ्युत्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में सिख परंपरा के नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहादत वर्ष के अवसर पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम सोमवार को शाम 5 बजे से 7 बजे तक झालाना स्थ्ति आरआईसी राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, झालाना, जयपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम की जानकारी के अनुसार इसका विषय “धर्म की स्वतंत्रता से राष्ट्र की निर्भयता तक” रखा गया है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आर्म्ड बटालियन एवं राज्य आपदा प्रतिसाद बल) रविंद्र सिंह, आईपीएस मुख्य अतिथि तथा राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
व्याख्यान में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के बलिदान, धार्मिक स्वतंत्रता, मानवीय मूल्यों तथा राष्ट्रीय जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श प्रस्तावित है।



