
मनीष माहेश्वरी ने हासिल किया प्रथम स्थान, रामचंद्र केसवानी द्वितीय और राकेश अग्रवाल रहे तृतीय
जयपुर, दिव्यराष्ट्र। मानसरोवर स्थित बिजलानी स्टूडियो की ओर से रविवार को ‘सिंगिंग मस्ती – गाओ और इनाम पाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायन के शौकीनों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी गायकी का हुनर प्रदर्शित किया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें सभी प्रतिभागी गायक ही निर्णायक की भूमिका में भी रहे और उन्होंने एक-दूसरे की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में मनीष माहेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 500 रुपये का पुरस्कार जीता। रामचंद्र केसवानी द्वितीय स्थान पर रहे, जिन्हें 400 रुपये तथा राकेश अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 300 रुपये का पुरस्कार हासिल किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुतियों से संगीत और मनोरंजन का माहौल बनाया। आयोजन का उद्देश्य गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा संगीत प्रेमियों को एक साथ जोड़ना रहा।


