जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ भारतीय सूचना सेवा के 2020 बैच के अधिकारी संतोष वेंकटरमण ने दूरदर्शन केंद्र जयपुर के क्षेत्रीय समाचार एकांश में सहायक निदेशक (समाचार) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। संतोष इससे पूर्व केंद्रीय संचार ब्यूरो नई दिल्ली तथा केंद्रीय संचार ब्यूरो जयपुर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।