
जयपुर. दिव्यराष्ट्र/। शकुन ग्रुप द्वारा जतीपुरा (गिरिराज जी) परिक्रमा मार्ग में रूपशकुन वृद्धाश्रम का निर्माण पूरा होने के करीब है। यह वृद्धाश्रम वरिष्ठ दम्पतियों के लिए बनाया गया है और जनवरी 2026 से चालू होगा। इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। यह वृद्धाश्रम रूपचन्द माहेश्वरी एवं उनकी धर्मपत्नी के नाम समर्पित है। इसमें बड़े योगा हॉल, कीर्तन हॉल, लाइब्रेरी, गेम्स रूम, किचन और डाइनिंग हॉल सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सभी कमरे अटैच बाथरूम सहित और प्रारंभिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ बनाए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य अकेले रहने वाले वरिष्ठ दंपतियों को तीर्थ स्थान में खुशहाल और पारिवारिक जीवनशैली प्रदान करना है। संस्था का संचालन गंगा देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर द्वारा किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क नंबर: 8058055588