
मंत्री कुंवरजीभाई बावलिया के नेतृत्व में जयपुर पहुंचेगा गुजरात सरकार का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल
जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ गुजरात सरकार द्वारा आगामी ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट ( वीजीजीएस) 2027’ के तहत 22 और 23 अक्टूबर 2026 को गुलाबी नगरी जयपुर में रोड शो आयोजित करेगी। 10 से 12 जनवरी, 2027 तक महात्मा मंदिर, गांधीनगर में आयोजित होने वाले 12वें वाइब्रेंट गुजरात समिट से पहले यह रोडशो राजस्थान के उद्योगपतियों और निवेशकों को गुजरात में निवेश के नए अवसरों से जोड़ेगा।
इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गुजरात सरकार के श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार तथा ग्रामीण विकास मंत्री कुंवरजीभाई बावलिया करेंगे। वहीं, गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक शालिनी अग्रवाल इस रोडशो की नोडल अधिकारी बनाई गई हैं।
रोडशो का मुख्य कार्यक्रम 22 अक्टूबर 2026 को जयपुर में आयोजित होगा। इस सत्र के दौरान।शालिनी अग्रवाल (आईएएस) वाइब्रेंट गुजरात समिट 2027 की प्रमुख प्राथमिकताओं पर प्रस्तुति देंगी।समिट से जुड़ी विशेष फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगाएवं प्रमुख उद्योगपतियों व व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे।इसके बाद कैबिनेट मंत्री कुंवरजीभाई बावलिया उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
वहीं, पहले दिन प्रतिनिधिमंडल राजस्थान के शीर्ष उद्योगपतियों के साथ आमने-सामने बैठक करेगा। इसके अलावा ‘टाई’ के युवा उद्यमियों के साथ गोलमेज सम्मेलन और जयपुर के गुजराती समाज के सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
*राजस्थान के मंत्रियों से मुलाकात और महिंद्रा वर्ल्ड सिटी का दौरा*
रोड शो के दूसरे दिन यानी 23 अक्टूबर को प्रतिनिधिमंडल राजस्थान सरकार के मंत्रियों के साथ रणनीतिक बैठक करेगा। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल जयपुर स्थित महिंद्रा वर्ल्ड सिटी के आईटी सेज का दौरा करेगा और शहर के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर स्थलों का भी भ्रमण करेगा।
इस रोडशो का आयोजन गुजरात सरकार की नोडल एजेंसी इंडस्ट्रियल एक्सटेंशन ब्यूरो द्वारा किया जा रहा है। इसमें एसोचैम नेशनल पार्टनर तथा केपीएमजी नॉलेज पार्टनर की भूमिका में हैं।
रोडशो और 22 अक्टूबर को जयपुर मैरियट होटल में होने वाली प्रतिनिधिमंडल की मीडिया वार्ता को कवर करने के लिए प्रेस और मीडिया जगत के सभी सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है।
*वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट*
वर्ष 2003 में भारत के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट एक द्विवार्षिक निवेश सम्मेलन है। यह वैश्विक और राष्ट्रीय कारोबारी दिग्गजों, नीति निर्माताओं और निवेशकों को एक मंच पर लाता है। इसका आगामी संस्करण 10 से 12 जनवरी 2027 को गांधीनगर में आयोजित होगा।






