4 करोड़ के प्राइज पूल के साथ क्राफ्टन इंडिया जयपुर में करेगी बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया प्रो सीरीज 2026 ग्रैंड फिनाले का आयोजन
जयपुर, दिव्यराष्ट्र*जयपुर भारतीय ईस्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। जयपुर एक बड़ी नेशनल ईस्पोर्ट्स लैन चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला राजस्थान का पहला शहर बनने के लिए तैयार है। क्राफ्टन इंडिया 19 से 21 जून तक जयपुर एक्जीबिजशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में अपनी बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया प्रो सीरीज (बीएमपीएस) 2026 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन करने जा रही है। इस चैंपियनशिप में भारत की शीर्ष 16 बीजीएमआई टीमें कुल 4 करोड़ रुपये के प्राइज पूल और वैश्विक मंच पर भारत के प्रतिनिधित्व का अवसर पाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस पुरस्कार राशि के साथ यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट होने जा रहा है।
यह आयोजन न सिर्फ राजस्थान की बड़ी गेमिंग कम्युनिटी के लिए उल्लेखनीय पड़ाव है, बल्कि यह पूरे भारत में मुख्यधारा के प्रतिस्पर्धी स्पोर्ट के रूप में ईस्पोर्ट्स के तेज उभार को भी दिखाता है। पिछले कुछ वर्षों में ईस्पोर्ट्स एक डिजिटल पासटाइम से देश के सबसे तेजी से बढ़ते एंटरटेनमेंट एवं स्पोर्टिंग इकोसिस्टम में बदल गया है। इससे लाखों खिलाड़ी, दर्शक एवं प्रोफेशनल एथलीट जुड़े हैं।
तेजी से बढ़ते मोबाइल गेमर्सके आधार, बढ़ते डिजिटल एडॉप्शन और युवा एवं डिजिटल रूप से सक्षम आबादी के साथ राजस्थान भारत में गेमिंग के विकास की कहानी के प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में उभरकर सामने आया है। बीएमपीएस 2026 की मेजबानी से बड़े गेमिंग एवं ईस्पोर्ट्स आयोजनों के लिए एक गंतव्य के रूप में जयपुर की स्थिति मजबूत होगी। इसके माध्यम से व्हाइट वॉकर्स के दिव्य प्रताप सिंह और ट्रू रिपर्स के आशुतोष सिंह जैसी राजस्थान की प्रतिभाएं भी सामने आएंगी। ये दोनों खिलाड़ी अभी सेमी फाइनल्स के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। आईक्यू ओरंगुटान के अरमान का नाम भी उल्लेखनीय है, जिन्होंने पहले से ही ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली है। अरमान भारत के सबसे बेहतरीन बीजीएमआई एथलीट में से हैं। उन्होंने अपनी टीम को बीएमएसडी 2025 चैंपियनशिप में पहुंचाया था और ग्लोबल चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) की क्रिएटर एवं पब्लिशर क्राफ्टन इंडिया ने बीएमपीएस और बीजीआईएस जैसे टूर्नामेंट्स के जरिये भारत में ईस्पोर्ट्स इकोसिस्टम को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसने खिलाड़ियों के लिए स्ट्रक्चर्ड तरीके से प्रतिस्पर्धा का रास्ता बनाया है और भारतीय प्रतिभाओं को खेल के सर्वोच्च स्तर पर प्रतियोगिता करने का मौका दिया है। ग्रैंड फिनाले के दौरान 3 तीन दिनों में 18 मैचों में कुल 16 टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। हर दिन छह मैच खेले जाएंगे। अब तक क्वालिफायर्स के माध्यम से 8 टीमें ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं:
1. गॉडलाइक ईस्पोर्ट्स
2. आईक्यू 8 बिट
3. आईक्यू सोल
4. वसिस्ता ईस्पोर्ट्स
5. डिवाइन गेमिंग
6. आईक्यू ओरंगुटान
7. विक्टर्स सूमस
8. 7 गॉड्स ईस्पोर्ट्स
बाकी 8 टीमों का फैसला अभी चल रहे सेमी फाइनल्स (9-12 जून) और लास्ट चांस स्टेज (13-14 जून) के माध्यम से होगा। इनमें माध्यम से टीमों को ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह पक्की करने का मौका मिलेगा।
इस मौके पर क्राफ्टन इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर – ईस्पोर्ट्स करण पाठक ने कहा, ‘भारत का ई-स्पोर्ट्स इकोसिस्टम इतनी तेजी से आगे बढ़ा है, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी। इस सफर में बीएमपीएस की अहम भूमिका रही है। जयपुर में होने वाले ग्रैंड फिनाले में देश की सबसे बेहतरीन बीजीएमआईटीमें एक साथ आएंगी। ये टीमें न सिर्फ नेशनल टाइटल के लिए मुकाबला करेंगी, बल्कि ग्लोबल ई-स्पोर्ट्स के सबसे बड़े मंचों में से एक पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी हासिल करेंगी। जयपुर में विश्व स्तरीय इवेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर, जोश से भरे युवा दर्शक और तेजी से बढ़ती गेमिंग कम्युनिटी है।इसलिए साल के सबसे बड़े बीजीएमआई इवेंट की मेजबानी के लिए इसे चुनना एक स्वाभाविक फैसला था। हम इस शहर में बीएमपीएस ग्रैंड फिनाले के आयोजन के लिए उत्साहित हैं। हम यहां जबरदस्त टैलेंट और मुकाबले को देखने के लिए उत्सुक हैं।’
इस प्रतियोगिता की अहमियत इसलिए और भी बढ़ गई है, क्योंकि बीएमपीएस 2026, ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफिकेशन का एक अहम जरिया है। यह वर्ल्ड कप 6 जुलाई से 23 अगस्त तक पेरिस, फ्रांस में होगा। बीएमपीएस 2026के चैंपियन को सीधे क्वालिफिकेशन स्लॉट मिलेगा। एक और स्लॉट क्राफ्टन इंडिया ईस्पोर्ट्स (केआईई) रैंकिंग के जरिये तय किया जाएगा। इससे बीएमपीएस 2026 अब तक के टूर्नामेंट के सबसे महत्वपूर्ण एडिशन में से एक बन जाता है, जिसमें भारत की बेहतरीन टीमें वैश्विक मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाने के लिए मुकाबला करेंगी।