‘एम्बेडेड एआई आधारित सेमी-ह्यूमनॉइड कॉग्निटिव रोबोट’ किए जाएंगे तैयार
जयपुर, दिव्य राष्ट्र/ पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पीआईईटी) की ओर से ‘एम्बॉडीड एआई आधारित सेमी-ह्यूमनॉइड कॉग्निटिव रोबोट’ डिजाइन करने के लिए पेट्रोबोट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ्ज्ञ एमओयू साइन किया गया है। से रोबोट इंसानों और रोबोट के बीच बेहतर तालमेल के लिए डिजाइन किया जाएगा। पीआईईटी के निदेशक डॉ. दिनेश गोयल की उपस्थिति में, इंस्टीट्यूट के रजिस्ट्रार डॉ. बलवान और पेट्रोबोट टेक्नोलॉजीज के संस्थापक साहब गुर्जर ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कंपनी के मुख्य परिचालन समन्वयक इंद्र किशोर तथा पीआईईटी के सीएसई विभाग के प्रमुख व सह पीआई डॉ. अनिल कुमार व डॉ. शिखा गौतम भी मौजूद रहे।
प्रस्तावित ह्यूमनॉइड रोबोट का नाम ‘पिकरोन एक्स’ है। यह एक ऐसा सेमी-ह्यूमनॉइड रोबोट होगा जो अपने आसपास के वातावरण को समझ सकेगा, अनुभवों से सीखते हुए इंसानों के साथ सुरक्षित रूप से काम कर सकेगा। इस एमओयू के जरिए पीआईईटी के स्टूडेंट्स को रोबोटिक डिजाइन, एम्बेडेड सिस्टम और सेंसर, रोबोटिक एनडीटी, एआई आधारित परसेप्शन और औद्योगिक ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा।
डॉ. दिनेश गोयल ने कहा कि यह साझेदारी रोबोटिक्स और एआई के क्षेत्र में संस्थान के रिसर्च कल्चर को मजबूत करेगी और स्टूडेंट्स को वास्तविक दुनिया की औद्योगिक समस्याओं से जोड़ेगी। डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त जयपुर आधारित स्टार्टअप पेट्रोबोट टेक्नोलॉजीज कंपनियों के औद्योगिक निरीक्षण के लिए रोबोट बनाती है, जिनमें टैंक के निरीक्षण के लिए क्रावलर और दीवारों पर चढ़ने वाला मैगरोवर रोबोट शामिल हैं।