दिव्यराष्ट्र, पाली: पाली की दो शिक्षिकाओं को रंगीत ने सितंबर 2026 के लिए ‘टीचर ऑफ द मंथ’ के रूप में सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें सोशल इमोशनल एंड इकोलॉजिकल नॉलेज (SEEK)© पाठ्यक्रम के प्रति उनके जुड़ाव और रंगीत SEEKer कम्युनिटी में उनकी भागीदारी के लिए दिया गया है।
पिछले कुछ महीनों से रंगीत की ‘टीचर ऑफ द मंथ’ पहल के तहत अपने सहयोगी विद्यालयों के उन शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है, जो लगातार सीखने, नए प्रयोग करने और अपने कक्षा-अनुभव साथी शिक्षकों के साथ साझा करने में जुटे हैं।
पाली से सम्मानित दोनों शिक्षक हैं:
- अनीता साबू – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मेघवालों की सोसायटी
- गुंजन भटनागर – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गुरु नगर, पाली
रंगीत के सह-संस्थापक एवं सीईओ सिमरन मूलचंदानी ने कहा, “शिक्षक तब सीखते और आगे बढ़ते हैं, जब उन्हें प्रयोग करने, अपने अनुभवों पर विचार करने और एक-दूसरे से सीखने का अवसर मिलता है। SEEKer कम्युनिटी और ‘टीचर ऑफ द मंथ’ पहल के जरिए हम चाहते हैं कि शिक्षक स्वयं को सहयोग और सम्मान मिलता हुआ महसूस करें, साथ ही ऐसे तरीके साझा करें जो दूसरों को भी प्रेरित करें। ये अनुभव हमें याद दिलाते हैं कि सीखना शिक्षकों के लिए भी उतनी ही खोज की यात्रा है, जितनी बच्चों के लिए।”
अनीता साबू के अनुसार, SEEK पाठ्यक्रम की कहानियों, गतिविधियों और गीतों से कक्षा में पढ़ाई अधिक रोचक और आनंददायक बनी है। उन्होंने पाया है कि इन तरीकों से बच्चे केवल जानकारी ग्रहण करने के बजाय सोचने, खोजने और नए विचारों को खुद समझने के लिए प्रेरित होते हैं। वे कहती हैं, “रंगीत पढ़ाई को रंगीन, रोचक और आनंदमय बना देता है। इसके साथ शिक्षकों को पढ़ाने में और विद्यार्थियों को सीखने में मजा आता है।”
गुंजन भटनागर का कहना है कि “इन गतिविधियों से ऐसा माहौल बना है, जिसमें बच्चे भागीदारी करने और अपने विचार व भावनाएं साझा करने में सहज महसूस करते हैं।” वे बताती हैं, “रंगीत से मेरी कक्षाएं अधिक संवादात्मक और आनंददायक हो गई हैं। बच्चे गतिविधियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं और अपने विचार व भावनाएं खुलकर साझा करते हैं। मैंने यह भी देखा है कि उनमें आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे एक-दूसरे के प्रति अधिक संवेदनशील हो रहे हैं।”