दिव्यराष्ट्र, मुंबई: एंजेल वन लिमिटेड (एनएसई: एंजेलवन, बीएसई: 543235) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की ताजा रिपोर्ट 1सी के अनुसार सक्रिय ग्राहकों (एक्टिव क्लाइंट्स) के मामले में देश के दूसरे सबसे बड़े स्टॉक ब्रोकर का स्थान हासिल किया है। अक्टूबर 2026 तक कंपनी के सक्रिय ग्राहकों की संख्या 69.98 लाख हो गई, जो एक्सचेंज के कुल 4.67 करोड़ सक्रिय ग्राहकों का 14.97% है।
अक्टूबर के दौरान एंजेल वन ने एनएसई पर शुद्ध रूप से 2.43 लाख नए सक्रिय ग्राहक जोड़े। यह रिटेल निवेशकों की लगातार बढ़ती भागीदारी और टेक्नोलॉजी आधारित निवेश प्लेटफॉर्म को अपनाने का संकेत है।
अक्टूबर 2026 में कंपनी का कुल ग्राहक आधार सालाना आधार पर 17.4% बढ़कर 4.06 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी ने 4 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार किया। इसके अलावा, कंपनी ने 6.6 लाख नए ग्राहकों को जोड़ा, जो पिछले नौ महीनों में सबसे अधिक है।
यह उपलब्धि भारत के कैपिटल मार्केट में एंजेल वन की बढ़ती मौजूदगी को दर्शाती है। कंपनी निवेशकों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। इक्विटी, म्यूचुअल फंड और कॉरपोरेट बॉन्ड से लेकर वेल्थ मैनेजमेंट और अमेरिकी शेयरों में निवेश की सुविधा तक, एंजेल वन टेक्नोलॉजी आधारित व्यापक वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है।
कंपनी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के नए रजिस्ट्रेशन में भी दूसरा सबसे बड़ा योगदान देने वाली कंपनी बनकर उभरी है। यह प्लेटफॉर्म पर रिटेल निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। कंपनी का कहना है कि विविध निवेश विकल्पों और निवेश को आम लोगों तक सुलभ बनाने की प्रतिबद्धता के साथ एंजेल वन हर निवेशक की वित्तीय यात्रा के लिए एक ही जगह पर सभी सेवाएं उपलब्ध कराने वाला प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है।