
– हनुमानगढ़ में खुला नया ओनिडा स्मार्टहब स्टोर, कंपनी के अपने शोरूम में ग्राहकों को मिलेगा खरीदारी का आधुनिक अनुभव
हनुमानगढ़, दिव्यराष्ट्र:/ देश के जाने-माने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स में से एक ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने आज राजस्थान के हनुमानगढ़ में अपना नया एक्सक्लूसिव ओनिडा स्मार्टहब स्टोर शुरू किया। यह पहल कंपनी के व्यापक ओनिडा रीवायर्ड बदलाव का हिस्सा है। टियर 2 और टियर 3 शहरों में रिटेल मौजूदगी बढ़ाने और अपने प्रॉडक्ट्स व ब्रांड को देश भर के ग्राहकों के और करीब लाने की दिशा में कंपनी का यह एक और कदम है।
बालाजी टावर, भगत सिंह चौक, सांगरिया रोड, हनुमानगढ़ जंक्शन, पिन 335512 में स्थित यह नया शोरूम करीब 450 वर्ग फीट में फैला है। यहां ओनिडा की मुख्य प्रॉडक्ट कैटेगरीज, जैसे एलईडी टीवी, एयर कंडीशनर (एसी) और वाशिंग मशीन, नए अंदाज में सजे खुले-खुले माहौल में दिखाई जाएंगी। स्टोर पर त्योहारी ऑफर के साथ ईएमआई के कई विकल्प मिलेंगे, जिनमें खास ईएमआई स्कीमें भी शामिल हैं। इससे खरीदारी किफायती होगी और इलाके के ग्राहक अपनी सहूलियत के हिसाब से घरेलू उपकरण खरीद सकेंगे।
इस लॉन्च पर ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सीईओ और एमडी गुंजन श्रीवास्तव ने कहा, “हमारी रिटेल विस्तार की रणनीति में राजस्थान एक महत्वपूर्ण राज्य है। यहां के उभरते इलाकों में अपनी पहुंच बढ़ाने और ग्राहकों से जुड़ाव मजबूत करने की बड़ी संभावनाएं हैं। ग्राहकों की पसंद बदल रही है, और हमें भरोसेमंद ब्रांड, प्रॉडक्ट्स की बड़ी रेंज और खरीदारी का आधुनिक अनुभव उन तक पहुंचाने का मौका दिख रहा है। हनुमानगढ़ में ओनिडा स्मार्टहब इसी दिशा में उठाया गया कदम है, और यह दिखाता है कि हम महानगरों से आगे भी अपना एक्सक्लूसिव रिटेल नेटवर्क फैलाना चाहते हैं। ओनिडा रीवायर्ड बदलाव के तहत हम ऐसा रिटेल नेटवर्क खड़ा कर रहे हैं, जिसका दायरा तेजी से बढ़ाया जा सके। इससे देश भर के ग्राहकों तक हमारी पहुंच आसान होगी और हर जगह उन्हें ब्रांड का एक जैसा अनुभव मिलेगा।”
ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सीबीओ फारूक बेग ने कहा, “हनुमानगढ़ में नए स्टोर के साथ हम ओनिडा के टेलीविजन, एयर कंडीशनर और वाशिंग मशीन इस इलाके के ग्राहकों के और करीब ला रहे हैं। प्रॉडक्ट्स के विकल्प देने के अलावा हमारा ध्यान खरीदारी को आसान और पारदर्शी बनाने पर है। आकर्षक त्योहारी ऑफर और खास ईएमआई स्कीमों से ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही सामान बिना परेशानी चुन सकेंगे।”
हनुमानगढ़ में ओनिडा स्मार्टहब का खुलना ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के हिसाब से अपने रिटेल नेटवर्क को लगातार बेहतर बनाने की कंपनी की कोशिशों का हिस्सा है। इन एक्सक्लूसिव स्टोर्स के जरिए ओनिडा क्षेत्रीय बाजारों में प्रॉडक्ट्स की उपलब्धता बढ़ाना, अपनी पहचान मजबूत करना और हर बाजार में एक-सी खरीदारी का अनुभव देना चाहती है।



