
जयपुर, दिव्यराष्ट्र राष्ट्र:/ सेवा केवल सीमा पर खड़े होकर युद्ध करने से ही नहीं अपितु व्यक्ति द्वारा अपनी दिन चर्या में किया जाने वाला प्रत्येक कार्य निष्ठा और दूसरों के हित को ध्यान में रखकर उसे पूर्ण करके भी हम राष्ट्र सेवा कर राष्ट्र भक्ति का उदाहरण प्रस्तुत कर सकते है यह विचार रविवार को होटल ग्रांड सफारी में भारतीय प्रेस पत्रकार संघ द्वारा राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की भूमिका विषय एवं पत्रकार सम्मान समारोह को मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबू लाल जी ने व्यक्त करते हुए कहा देश में संयुक्त कुटुम्ब प्रणाली की आवश्यकता महसूस की जा रही है साथ अमरीका सहित स्वयं को आधुनिक बताने वाले देशों में सामाजिक ताना बाना समाप्त होने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा हमें हमारी सभ्यता और संस्कृति की रक्षा करनी होगी तभी हम राष्ट्रवाद की बात कर सकते है।विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के विशिष्ट अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में
पत्रकारिता के सिद्धांतों एवं मूल्यों का पुनर्पाठन कर लोकतंत्र के चतुर्थ एवं सशक्त स्तम्भ के रूप में समाज एवं राष्ट्र निर्माण में वर्तमान समय के परिपेक्ष्य में मीडिया की भूमिका पर बाबूलाल जी ने विचार व्यक्त किए।
जयपुर की सांसद मंजू शर्मा एवं सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा ने प्रिंट मीडिया की भूमिका की चर्चा करते हुए भारत के मीडिया की सराहना की। कार्यक्रम में
गलता पीठ के युवाचार्य संत राघवेंद्राचार्य , भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के अध्यक्ष अभय जोशी , होटल उद्यमी पवन गोयल , गोल्डन डिवाइन के अंशुल जैन जी एवं अरिहंत पब्लिकेशन के अरिहंत जैन सहित अनेक प्रबुद्ध गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर दिव्यराष्ट्र मीडिया समूह के सीईओ उमेन्द्र दाधीच सहित अनेक पत्रकारों का सम्मान किया गया।




