Home Blog एनआरएआई ने भारत खाद्य सेवा रिपोर्ट 2024 जारी की

एनआरएआई ने भारत खाद्य सेवा रिपोर्ट 2024 जारी की

0

+संगठित खाद्य सेवा क्षेत्र में मुंबई खाद्य सेवा उद्योग का मूल्य 55,181 करोड़ रुपये होने का अनुमान है

 

++ रिपोर्ट देश भर में 140 से अधिक सीईओ के साथ गहन बैठकों और 40 शहरों में 5300 से अधिक ग्राहकों के साथ बातचीत के माध्यम से तैयार की गई है।

 

मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ भारतीय रेस्तरां उद्योग की आवाज, नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 9 जुलाई को नई दिल्ली में अपनी लंबे समय से प्रतीक्षित भारत खाद्य सेवा रिपोर्ट 2024 (एनआरएआई आईएफएसआर 2024) जारी की। मुंबई में, मुंबई मनपा आयुक्त भूषण गगरानी, आईएएस, द्वारा मुंबई में खाद्य सेवा क्षेत्र पर एक विशेष पुस्तिका के साथ रिपोर्ट लॉन्च की गई|

मुंबई में, एनआरएआई के मुंबई चैप्टर के पदाधिकारी, एनआरएआई के मुंबई चैप्टर प्रमुख, सुश्री राचेल गोयंका और एनआरएआई के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय समिति के सदस्य, श्री प्रणव रूंगटा इस अवसर पर उपस्थित थे |

नॅशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) की पांचवी फूड सर्विस रिपोर्ट के अनुसार संगठित खाद्य सेवा क्षेत्र में मुंबई फूड सर्विस इंडस्ट्री का मूल्य 55,181 करोड रुपये होने का अनुमान है|देश में 2024 से 2028 के दौरान 8.1 प्रतिशत के सीएजीआर से यह क्षेत्र बढेगा|देश का यह तीसरा सबसे बडा उद्योग है|जिसका मूल्य 5.69 लाख करोड है और देश की जीडीपी में 1.9 प्रतिशत का योगदान देता है |2028 तक यह योगदान बढकर 7.76 लाख करोड रुपये हो जाएगा |साथ ही 2024 के कर योगदान 33,809 करोड से बढकर 2028 तक 55,594 करोड होने का अनुमान है |2024 में 85.5 लाख रोजगार देनेवाला यह क्षेत्र 2028 तक 103.2 लाख रोजगार उत्पन्न करेगा |भारत 2028 तक जापान को पछाडकर तीसरा सबसे बडा खाद्य सेवा बाजार बन जाएगा |ब्राजील के बाद भारत वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे तेजी से बढने वाला खाद्य सेवा उद्योग है |

राचेल गोयनका, मुंबई चैप्टर हेड, एनआरएआई, सीईओ, द चॉकलेट स्पून कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, कि “आज मुंबई में देश से सबसे ज्यादा रेस्तरां हैं। यह प्रवृत्ति बढ़ते शहरीकरण, ग्राहकों की बढ़ती रुचि और प्राथमिकताओं, अधिक कुशल भोजन वितरण की बढ़ती मांग और खाद्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र में व्यापक सुधार का परिणाम है।

इस कार्यक्रम में उपस्थित मुंबई मनपा आयुक्त भूषण गगरानी अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा , “मैं नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) और इसके समर्पित सदस्यों को उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। यह रिपोर्ट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है; यह हमारे संपन्न खाद्य सेवा उद्योग के लिए एक दूरदर्शी मार्ग प्रदान करता है, जो हमारे देश की आर्थिक वृद्धि और विकास के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version