1,000 करोड़ रुपये के ब्रांड्स से लेकर एआई-संचालित रेस्तरां तक, भारत के रेस्तरां उद्योग के अगले चरण का खाका तैयार
• अहमदाबाद में 5,000 से अधिक रेस्तरां मालिक, 100 से ज्यादा उद्योग प्रमुख और 3,000 से अधिक ब्रांड्स एक साथ आए; ++एनआरएआई ने उद्योग के साथ सहयोग को मजबूत करने के लिए मिट्टी कैफे, गिफ्ट सिटी और ईज़ी कैटर्स के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए
अहमदाबाद, दिव्यराष्ट्र:/ नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने अहमदाबाद में 5वें एनआरएआई फूड डिलीवरी समिट 2026 का आयोजन किया। इस सम्मेलन में 5,000 से अधिक रेस्तरां मालिक, 100 से ज्यादा उद्योग प्रमुख, 3,000 से अधिक ब्रांड्स और 30 से ज्यादा शहरों के प्रतिनिधि एक साथ आए। इस समिट का मुख्य उद्देश्य भारतीय रेस्तरां उद्योग के अगले चरण को आकार देने वाले प्रमुख विषयों पर चर्चा करना था, जिनमें 1,000 करोड़ रुपये के फूड ब्रांड्स के सृजन, फूड डिलीवरी का अगला दशक, गिफ्ट सिटी की भूमिका और भविष्य के रेस्तरां में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का योगदान शामिल है। सम्मेलन का उद्घाटन गुजरात के उप-मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने उद्योग जगत के प्रमुख लोगों और इससे जुड़े पक्षों के साथ भारत के रेस्तरां क्षेत्र के विकास और बदलाव पर चर्चा की।
पेटपूजा द्वारा प्रस्तुत इस समिट की थीम “ऑटोमेट टू डोमिनेट: टेक पावर्स ग्रोथ” रखी गई थी। इस सम्मेलन में रेस्तरां मालिकों, प्रौद्योगिकी कंपनियों, निवेशकों और साझेदारों ने बिजनेस के विकास, पैमाने, तकनीक, उपभोक्ता व्यवहार और व्यावसायिक स्थिरता पर विचार-विमर्श किया। चर्चा केवल तकनीक तक सीमित न रहकर इस बात पर केंद्रित थी कि कैसे एआई, ऑटोमेशन, डेटा और डिजिटल प्लेटफॉर्म रेस्तरां संचालन, विस्तार, मार्केटिंग और ग्राहकों से जुड़ाव जैसे जरूरी फैसलों का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं।
नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के अध्यक्ष और वाउ! मोमो फूड्स के सीईओ एवं सह-संस्थापक श्री सागर दरयानी ने कहा, “इस साल का सम्मेलन रेस्तरां उद्योग के विकास की सोच में आए एक स्पष्ट बदलाव को दर्शाता है। अब चर्चा केवल विस्तार के लिए विस्तार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे व्यवसाय बनाने पर केंद्रित है जो लचीले, लाभदायक और बड़े पैमाने पर टिके रहने में सक्षम हों।
समिट में रेस्तरां, फूड डिलीवरी, तकनीक और बिजनेस जगत के प्रमुख लोगों ने भाग लिया, जिनमें शामिल हैं: श्री समीर खेतरपाल, प्रबंध निदेशक और सीईओ, जुबिलेंट फूडवर्क्स; अंकुश ग्रोवर, सह-संस्थापक और ग्लोबल सीईओ, रिबेल फूड्स; श्री अंशुल गुप्ता, सह-संस्थापक, ईटक्लब; श्री रोहित कपूर, सीईओ, फूड मार्केटप्लेस, स्विगी; नितिन सलूजा, सीईओ, चायोस; मोहित खट्टर, सीईओ, ग्रेविस फूड्स; डॉ. तपन वैद्य, ग्रुप सीईओ, पापा जॉन्स; और श्री जोरावर कालरा, संस्थापक और एमडी, मैसिव रेस्तरां। इनके अलावा उद्योग जगत के कई और प्रमुख लोग भी इस मौके पर मौजूद रहे।