
दिव्यराष्ट्र, गुरुग्राम: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने देशभर में एसी चेक-अप कैंप शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को गर्मी के मौसम में अपने वाहनों के एसी सिस्टम की प्रभावी जांच, बेहतर कूलिंग प्रदर्शन सुनिश्चित करने और सफर को अधिक आरामदायक बनाने में सहायता करना है। भारत में निसान के 125 अधिकृत सर्विस टचपॉइंट्स पर 15 जून, 2026 तक यह चेक-अप कैंप चलाया जाएगा।
इस कैंप के तहत निसान के प्रशिक्षित पेशेवर लोग 12-पॉइंट्स पर एसी की जांच करेंगे। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि गाड़ी का एसी सिस्टम गर्मियों के लिए तैयार है और सही काम कर रहा है। ग्राहक कॉम्प्लिमेंटरी टॉप वॉश, पिक-अप एवं ड्रॉप-ऑफ सर्विस और वैल्यू एडेड सर्विसेज एवं चुनिंदा पेड लेबर चार्ज पर 10 प्रतिशत तक की छूट जैसे समर ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।
इस कैंपेन का लक्ष्य सक्रियता से हर ग्राहक तक पहुंचना और गाड़ी के एसी सिस्टम की समय पर जांच के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से ग्राहकों को ऑथराइज्ड सर्विस वर्कशॉप से रीकनेक्ट करने और ग्राहकों को केंद्र में रखने वाले निसान के सर्विस सपोर्ट का भी अनुभव मिलेगा।
ग्राहक माय निसान एप या निसान मोटर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सर्विस अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
यह एसी चेक-अप कैंप ग्राहकों की संतुष्टि, प्रोएक्टिव सर्विस एंगेजमेंट और पूरे भारत में ग्राहकों को सुगम ऑनरशिप का अनुभव देने की दिशा में निसान की सतत प्रतिबद्धता को दिखाता है।



