
आईवीपीए नेतृत्व टीम
वित्तीय वर्ष 2026-27
अध्यक्ष | मुख्य कार्यकारी अधिकारी | उपाध्यक्षगण
(बाएं से दाएं):
सुधाकर देसाई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इमामी एग्रोटेक लिमिटेड;
डॉ. भावना शाह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आईवीपीए;
वी. के. जैन, उपाध्यक्ष (एक्सिम), पतंजलि फूड्स; धृतिमान बिस्वास, वरिष्ठ निदेशक, सरकारी संबंध (दक्षिण एशिया), कारगिल इंडिया;
सोमनाथ चटर्जी, कार्यकारी उपाध्यक्ष (क्रय एवं लॉजिस्टिक्स प्रमुख), आईटीसी फूड्स; तथा
सुमीत मित्तल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लुई ड्रेफस कंपनी।
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र:/ भारतीय वनस्पति तेल उद्योग के प्रमुख संगठन इंडियन वेजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईवीपीए) ने वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई नेतृत्व टीम की घोषणा की है। संगठन ने बदलते वैश्विक व्यापार, भू-राजनीतिक परिस्थितियों, ऊर्जा नीतियों और टिकाऊ विकास की चुनौतियों के बीच अनुभवी नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपी है।
आईवीपीए की 49वीं वार्षिक आम बैठक में सुधाकर देसाई को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया है। वह वर्तमान में एमामी एग्रोटेक लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। संगठन ने चार नए उपाध्यक्षों की भी नियुक्ति की है, जिनमें सुमीत मित्तल, सोमनाथ चटर्जी, धृतिमान बिस्वास और वी.के. जैन शामिल हैं।
नई नियुक्त नेतृत्व टीम में वैश्विक कमोडिटी, कृषि व्यवसाय, खाद्य प्रसंस्करण और खाद्य तेल उद्योग के वरिष्ठ विशेषज्ञ शामिल हैं। आईवीपीए का मानना है कि यह टीम भारत के वनस्पति तेल क्षेत्र को घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अध्यक्ष सुधाकर देसाई ने कहा कि भारत का वनस्पति तेल उद्योग वैश्विक खाद्य एवं कमोडिटी बाजारों से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि व्यापार, आपूर्ति सुरक्षा, प्रतिस्पर्धात्मकता और टिकाऊ विकास के बीच संतुलन बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
इस अवसर पर डॉ. भावना शाह को आईवीपीए का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। वह संगठन की रणनीतिक दिशा, नीतिगत पहल, शोध गतिविधियों, सदस्य सहभागिता और वैश्विक साझेदारियों का नेतृत्व करेंगी।
अपने संबोधन में डॉ. भावना शाह ने कहा कि संगठन का ध्यान उद्योग को बेहतर जानकारी, विश्लेषण और वैश्विक स्तर पर प्रभावी संवाद उपलब्ध कराने पर रहेगा। उन्होंने ज्ञान-आधारित नीतिगत पहल और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप उद्योग को तैयार करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
आईवीपीए नेतृत्व टीम 2026-27
•अध्यक्ष: सुधाकर देसाई (सीईओ , एमामी एग्रोटेक लिमिटेड)
•उपाध्यक्ष: सुमीत मित्तल (सीईओ, लुई ड्रेफस कंपनी)
•उपाध्यक्ष: सोमनाथ चटर्जी (कार्यकारी उपाध्यक्ष, आईटीसी फूड्स)
•उपाध्यक्ष: धृतिमान बिस्वास (सीनियर डायरेक्टर, कारगिल इंडिया)
•उपाध्यक्ष: वी.के. जैन (वाइस प्रेसिडेंट, पतंजलि फूड्स)
सीईओ डॉ. भावना शाह
आईवीपीए ने कहा है कि नई नेतृत्व टीम उद्योग से जुड़े नीतिगत मुद्दों, शोध एवं विश्लेषण तथा घरेलू और वैश्विक स्तर पर साझेदारी को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देगी, ताकि भारत के वनस्पति तेल क्षेत्र के हितों का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया जा सके।