शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:अनपेक्षित दोस्ती और गहरी दुश्मनी से लेकर जीत के जश्न और निराशा के पलों तक, टावर के अंदर का सफर हमेशा उतार-चढ़ाव और रोमांच से भरा रहा! बदलती परिस्थितियों, मुश्किल फैसलों और लगातार मिलती चुनौतियों से भरे इस सफर के बाद एमएक्स ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीजन 2 में शहजाद पूनावाला को विजेता घोषित किया गया है, उन्होंने शानदार ट्रॉफी के साथ 35 लाख की इनामी राशि भी जीती। वीरेंद्र सहवाग के होस्ट किए गए इस रियलिटी शो में 15 मशहूर हस्तियों ने रणनीति, धैर्य और हर चुनौती का सामना करते हुए मुकाबले में बने रहने के लिए रोमांचक जंग लड़ी। खेल में एक के बाद एक आए नए मोड़ों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। हर उतार-चढ़ाव के बीच प्रतियोगियों ने अपनी जगह बनाए रखने, सत्ता हासिल करने और आखिरी पड़ाव तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत लगा दी। आखिरकार, सीजन का समापन एक शानदार ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ, जिसमें विजेता की जीत का जश्न मनाया गया।
अपनी जीत पर बात करते हुए, शहजाद पूनावाला ने कहा, ” राइज़ एंड फ़ॉल सीजन 2 जीतना मेरे लिए ऐसा एहसास है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह सफर आसान नहीं था— टावर की ऊंचाइयों से लेकर बेसमेंट की अनिश्चितताओं तक, मुझे हर परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालना पड़ा और लगातार आगे बढ़ते रहना पड़ा, तब भी जब हालात मेरे पक्ष में नहीं थे। कई बार मन में संदेह भी हुआ, लेकिन अंदर से मुझे हमेशा विश्वास था कि मैं यह कर सकता हूं। आज हाथ में ट्रॉफी लेकर खड़ा हूं, तो मेरा वही विश्वास हकीकत बन गया है। यह जीत इस बात का सबूत है कि दृढ़ निश्चय और मुश्किलों का डटकर सामना करने का जज्बा आपको कहां तक पहुंचा सकता है।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे अपने हर फैसले पर और अच्छे-बुरे हर दौर में अपने व्यक्तित्व को बनाए रखने पर गर्व है। इस दौरान बने रिश्ते, हंसी-मजाक और मुकाबले की यादें इस शो से कहीं बढ़कर हैं। मैं यहां से ट्रॉफी, कभी न भूलने वाली यादें और इस संतुष्टि के साथ जा रहा हूं कि मैंने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी। मैं शो के मेकर्स, प्राइम वीडियो के एमएक्स प्लेयर और बनिजय एशिया का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने इतने शानदार तरीके से इस शो को बनाया और मुझे इस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। यह ऐसा पल है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।”
सीजन की सफलता पर बात करते हुए, प्राइम वीडियो इंडिया के अवॉड कंटेंट डायरेक्टर और हेड अमोघ दुसाद ने कहा, “एमएक्स ओरिजिनल राइज एंड फॉल सीजन 2 को मिली शानदार प्रतिक्रिया दर्शकों के इस अनोखे रियलिटी शो के प्रति प्यार को फिर से साबित करती है। यह शो सिर्फ प्रतियोगियों के बीच टकराव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें खेल, रणनीति और सोच-समझकर उठाए गए कदमों पर खास ध्यान दिया गया है, जो दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखते हैं। अलग-अलग तरह के प्रतियोगियों, रोमांचक मुकाबलों और अप्रत्याशित मोड़ों के साथ इस सीजन में रोमांच पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया। सबसे बड़े रूलर का खिताब जीतने पर शहजाद पूनावाला को बधाई! यह सफलता बनिजे एशिया के साथ हमारी लंबे समय से चली आ रही सफल साझेदारी का प्रमाण है। इस शो को साकार करने में उनके सहयोग के लिए हम आभारी हैं। हमें खुशी है कि इस साझेदारी के साथ हम प्राइम वीडियो पर राइज एंड फॉल का एक और सफल सीजन लेकर आए हैं।”
बनिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया के संस्थापक एवं ग्रुप सीईओ, दीपक धर ने कहा, “राइज़ एंड फ़ॉल सीजन 2का ग्रैंड फिनाले हम सभी के लिए आभार जताने का एक खास मौका है। यह देखकर हमें बहुत खुशी हुई कि दर्शकों ने इस शो को इतना प्यार दिया। हमें अलग-अलग पृष्ठभूमि और व्यक्तित्व वाले प्रतियोगियों को एक साथ लाने का मौका मिला। उनके अलग-अलग स्वभाव, रणनीतियों और सोच ने ही हर एपिसोड के दौरान दर्शकों के बीच शो को चर्चा का विषय बनाए रखा। मैं अपने सभी दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने हर दिन यह शो देखा और इसे अपना बनाया। साथ ही, प्राइम वीडियो के एमएक्स प्लेयर की पूरी टीम का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने इस सफर में एक मजबूत सहयोगी की भूमिका निभाई। बनिजय एशिया देश के कुछ सबसे लोकप्रिय बिना स्क्रिप्ट वाले शो का हिस्सा रहा है और यह देखकर अच्छा लग रहा है कि इस समय बिना स्क्रिप्ट वाले कंटेंट को दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है। हम आगे भी ऐसे ही और मनोरंजक शो लाने के लिए उत्साहित हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनें।”