
जयपुर, दिव्यराष्ट्र: मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (मेदनीय), आयुष मंत्रालय ने हैबिल्ड भारत का पहला हैबिट-बिल्डिंग प्लेटफ़ॉर्म के साथ एक समझौता किया है। इस साझेदारी के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल योग पहल शुरू की गई है। इस सहयोग का उद्देश्य देशभर के नागरिकों को संरचित और सुलभ ऑनलाइन कार्यक्रमों के माध्यम से योग को एक सरल रोज़ाना की आदत बनाने के लिए प्रेरित करना है।
योग 365 पहल के तहत, हैबिल्ड और मेदनीय आयुष मंत्रालय ने (मार्च 2026 में) एक बड़े पैमाने पर डिजिटल योग मूवमेंट शुरू किया, जो 21 जून 2026 तक चलेगा। इस पहल का उद्देश्य लोगों को लगातार 100 दिनों तक रोज़ाना योग करने के लिए प्रेरित करना है। अब तक 4 लाख से अधिक सक्रिय प्रतिभागी 130+ देशों और भारत के हर राज्य व केंद्र शासित प्रदेश से जुड़ चुके हैं, और 21 जून तक यह संख्या कई गुना बढ़ने की उम्मीद है।
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए हैबिल्ड के सह-संस्थापक सौरभ बोथरा ने कहा, “योग तब रूपांतरकारी बनता है जब यह कभी-कभार की गतिविधि से आगे बढ़कर शांत रोज़ाना का अनुशासन बन जाता है। भारत का योग से हमेशा गहरा सांस्कृतिक रिश्ता रहा है, लेकिन आधुनिक जीवनशैली में लोगों के लिए निरंतरता बनाए रखना कठिन हो जाता है। मेदिनीय आयुष मंत्रालय के साथ इस सहयोग के ज़रिए हम लोगों के लिए एक सरल रास्ता बनाना चाहते हैं, जिससे वे इस रिश्ते को फिर से शुरू कर सकें और बनाए रख सकें। जब लाखों लोग रोज़ाना कुछ ही मिनट योग करते हैं, तो इसका असर व्यक्तिगत स्वास्थ्य से आगे बढ़कर समाज को भी स्वस्थ बनाने लगता है।”



