
अभिनेत्री करीना कपूर खान ‘नुवा’ प्रचार अभियान का चेहरा बनी
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने प्राकृतिक हीरों से सजे अपने नए एक्सक्लूसिव ज्वेलरी कलेक्शन ‘नुवा’ का लॉन्च किया | प्रकृति में निहित अद्भुत पैटर्न्स, विशिष्ट टेक्सचर और सूक्ष्म बारीकियों से प्रेरित यह कलेक्शन आधुनिक लग्जरी को एक नए दृष्टिकोण से परिभाषित करता है। ‘नुवा’ प्रकृति की उन अनमोल कलाकृतियों का उत्सव है, जो अपनी खूबसूरती के बावजूद अक्सर हमारी नजरों से अनदेखी रह जाती हैं। इस कलेक्शन की प्रत्येक डिजाइन में प्रकृति की सहज कलात्मकता और उत्कृष्ट शिल्पकला का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इसकी प्रेरणा आकर्षक स्ट्राइप्स, हनीकॉम्ब पैटर्न्स, प्रवाहमयी आकृतियों तथा धरती द्वारा रचे गए ऑर्गेनिक फॉर्मेशन्स और प्राकृतिक बनावटों से ली गई है। प्राकृतिक सौंदर्य और समकालीन डिजाइन का यह शानदार मेल ‘नुवा’ को एक विशिष्ट पहचान प्रदान करता है, जो आधुनिक महिलाओं के लिए परिष्कृत लग्जरी और कालातीत आकर्षण का प्रतीक है।
‘नुवा’ कलेक्शन के प्रचार अभियान में प्रसिद्ध अभिनेत्री करीना कपूर खान को नुवा का चेहरा बनाया गया है। अपनी सहज शालीनता, आत्मविश्वास और कालातीत आकर्षण के लिए जानी जाने वाली करीना कपूर खान इस कलेक्शन की व्यक्तिगत अभिव्यक्ति, आधुनिक नारीत्व का सटीक प्रतिनिधित्व करती हैं।
एमपी अहमद, चेयरमैन, मलाबार ग्रुप ने कहा,“इस कलेक्शन के केंद्र में पैटर्न की सुंदरता के प्रति सम्मान है वे जटिल बनावट, संरचना और विवरण जो चुपचाप हमारे आसपास की दुनिया को आकार देते हैं। नुवा के माध्यम से हमारा उद्देश्य इस प्राकृतिक सौंदर्य को एक समकालीन डायमंड कलेक्शन में बदलना था, जो परिष्कृत, बहुउपयोगी और आज की महिला के लिए प्रासंगिक हो। संग्रह का प्रत्येक आभूषण उत्कृष्ट कारीगरी और सहज आकर्षण के बीच संतुलन को दर्शाता है, जिससे इसे विभिन्न अवसरों और पीढ़ियों तक सराहा और पहना जा सकता है।“





