नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र:/ दिल्ली में प्रदर्शन करने की जगहों में बदलाव, जंतर-मंतर अब प्रदर्शन स्थल नहीं रहेगा. दिल्ली पुलिस के स्टैंडिंग ऑर्डर नंबर एल एंड ओ/48/2026 के तहत प्रदर्शन के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है. ये फैसला गृह मंत्रालय की कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है. प्रदर्शन के लिए दिल्ली में 3 नए स्थान तय किए गए. रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी ग्राउंड (पूर्वी दिल्ली) को प्रदर्शन स्थलों के रूप में नामित किया गया.
इन तीनों जगहों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए नई एसओपी और विस्तृत नियम अलग से जारी किए जाएंगे. दिल्ली पुलिस का यह आदेश 28 अप्रैल 2022 के पुराने स्टैंडिंग ऑर्डर में आंशिक बदलाव के तौर पर सामने आया है. बता दें कि करीब 33 साल तक जंतर-मंतर प्रदर्शन का स्थल रहा. इससे पहले बोट क्लब प्रदर्शन स्थल था.


