शुरुआती कीमत 10.32 लाख* रुपये
11 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी डिलीवरी
–
मुंबई:/ भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने आज थार ओजी लॉन्च की। यह भारत की सबसे प्रतिष्ठित लाइफस्टाइल एसयूवी में से एक थार का पूरी तरह नया रूप है। इसकी शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। थार ओजी वर्ष 2020 में पेश की गई तीन-दरवाजों वाली थार की जगह लेगी। उस मॉडल ने एक नई श्रेणी को जन्म दिया था और देश में ऑटोमोबाइल प्रेमियों का एक बेहद मजबूत समुदाय तैयार किया था।
किसी दिग्गज मॉडल को नए रूप में पेश करने का मतलब उसकी कहानी को बदलना नहीं, बल्कि उसकी मूल भावना को बरकरार रखते हुए उसे नए दौर के लिए प्रासंगिक बनाना है। शुरुआत से ही थार केवल एक एसयूवी नहीं रही है, बल्कि यह एक भारतीय आइकन के रूप में विकसित हुई है। इसके इर्द-गिर्द एक्सप्लोरेशन, आजादी और खुद को अभिव्यक्त करने की भावना से जुड़ी एक खास ‘थार लाइफ’ बनी है।
दूर-दराज के ऑफ-रोड ट्रैक से लेकर शहरों की ऊंची इमारतों तक, थार ने पारंपरिक ऑफ-रोड वाहनों की छवि से आगे बढ़कर नई पीढ़ी के उन ग्राहकों को आकर्षित किया है, जो एक वास्तविक एसयूवी अनुभव चाहते हैं। ‘ एक्सप्लोर दा इंपॉसिबल की भावना को आगे बढ़ाते हुए थार ओजी में इस आइकॉन से जुड़ी पसंदीदा खूबियों को बरकरार रखा गया है। साथ ही इसके डिजाइन, क्षमता और रोजमर्रा की उपयोगिता को नए स्तर पर ले जाया गया है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव बिजनेस के प्रेसिडेंट डॉ. वेलुसामी आर. ने कहा, “थार सिर्फ एक एसयूवी नहीं, बल्कि एक भावना है। 4 लाख से अधिक ग्राहकों के साथ यह भारत के सबसे सफल लाइफस्टाइल एसयूवी ब्रांड्स में शामिल हो गई है। थार ओजी के साथ हमने प्रतिष्ठित तीन-दरवाजों वाली थार में ऑन-रोड रिफाइनमेंट और ऑफ-रोड क्षमता को काफी बेहतर किया है। एडवांस्ड एम_ ग्लाइड 4जी प्लेटफॉर्म पर आधारित इस एसयूवी में डेविंचल डंपिंग, वाट्स लिंक के साथ रियर पेंटलिंक सस्पेंशन, इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल और इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग जैसी तकनीकें दी गई हैं। ये सभी मिलकर थार में अब तक की सबसे बेहतर राइड क्वालिटी, हैंडलिंग, स्थिरता और ड्राइविंग कॉन्फिडेंस प्रदान करती हैं, जबकि इसकी दमदार ऑफ-रोड क्षमता और मजबूत चरित्र को बरकरार रखा गया है।”
महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटो एंड फार्म सेक्टर्स के चीफ डिजाइन एंड क्रिएटिव ऑफिसर प्रताप बोस ने कहा, “थार भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित और भावनात्मक रूप से जुड़े नामों में से एक है। यह प्रामाणिकता, रोमांच और ऐसे चरित्र का प्रतिनिधित्व करती है जिसने कई पीढ़ियों के उत्साही ग्राहकों को प्रेरित किया है। थार ओजी को डिजाइन करना किसी आइकॉन को पूरी तरह बदलने के बारे में नहीं, बल्कि उसे और अधिक थार बनाने के बारे में था। हमारा लक्ष्य इसके बॉक्सी अंदाज, मजबूत स्टांस और पहचानने योग्य सिल्हूट को बरकरार रखते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए विकसित करना था।”
उन्होंने कहा कि नई ग्रिल, क्लासिक सर्कुलर एलईडी हेडलैंप, सिग्नेचर सी-शेप्ड डेल्स एलईडी फॉग लैंप और नए आर 19 अलॉय व्हील इसकी दमदार और आसानी से पहचानी जाने वाली मौजूदगी को और मजबूत करते हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा की ऑटोमोटिव डिवीजन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नलिनीकांत गोल्लागुंटा ने कहा कि थार अब सिर्फ एक एसयूवी नहीं रह गई है, बल्कि यह पूरी पीढ़ी के ग्राहकों के लिए आजादी, रोमांच और लाइफस्टाइल का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने कहा कि थार ओजी इसी समुदाय के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता है और बेहतर राइड कम्फर्ट, ड्राइविंग डायनेमिक्स और क्षमता के साथ यह ग्राहकों की पसंदीदा खूबियों को नए स्तर पर ले जाती है।