दिव्यराष्ट्र, जयपुर: राजस्थान के प्रमुख रियल एस्टेट समूह महिमा ग्रुप ने जयपुर के प्रीमियम आवासीय सेगमेंट में अपनी मौजूदगी और मजबूत करते हुए मानसरोवर में नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। इसके लिए समूह ने 3.75 एकड़ जमीन हासिल कर ली है और करीब 525 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है। समूह के अनुसार यह प्रोजेक्ट राजस्थान में अपनी तरह का अनूठा होगा, जिसमें आवासीय प्लानिंग, डिजाइन और जीवनशैली को एक नए नजरिए से पेश किया जाएगा।
प्रोजेक्ट के बारे में महिमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक निखिल मदान ने कहा हमारा मानना है कि जयपुर में इस सेगमेंट की अपार संभावनाएं हैं, जिन पर बाजार के दूसरे डेवलपर्स ने अब तक ध्यान नहीं दिया है। उच्च मध्यम वर्ग आज ऐसे घर चाहता है जिनकी वास्तुकला में गहराई हो, और इस तरह के प्रोजेक्ट देश में रियल एस्टेट की उत्कृष्टता को नए सिरे से स्थापित करेंगे। महिमा ग्रुप जयपुर में लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी सेगमेंट के विस्तार की अगुवाई कर रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि हम जयपुर को एक नई पहचान देने में योगदान देंगे, जहां शहर सिर्फ पर्यटन, विरासत और संस्कृति के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बेहतरीन रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के लिए भी जाना जाए। हमारा लक्ष्य ऐसे घर बनाना है जो आम अपेक्षाओं से आगे हों और न केवल जयपुर, बल्कि पूरे भारतीय रियल एस्टेट उद्योग में नए मानक तय करें।
इस प्रोजेक्ट में उद्योग के कई अनुभवी विशेषज्ञ साथ आएंगे। इनमें देश के प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट्स की लैंडस्केपिंग कर चुके पेशेवर भी शामिल हैं। समूह का कहना है कि यह साझेदारी अंतरराष्ट्रीय स्तर की डिजाइन सोच को राजस्थान के रियल एस्टेट में लाने और उसे एक नया स्तर देने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
दक्षिण जयपुर में मानसरोवर की लोकेशन सबसे संतुलित मानी जाती है। यहां से मेट्रो, रिंग रोड, अजमेर रोड और गोपालपुरा बाइपास तक सीधी कनेक्टिविटी है, जिससे शहर के प्रमुख इलाकों तक कुछ ही मिनटों में पहुंचा जा सकता है। स्कूल, अस्पताल और बाजार पैदल दूरी पर हैं, वहीं महिंद्रा सेज, सांगानेर और टोंक रोड के कार्यस्थल भी कुछ ही दूरी पर हैं। सुगम पहुंच और शांत आवासीय माहौल का यह मेल इस इलाके को जयपुर के गिने-चुने इलाकों में शामिल करता है। जो परिवार शहर की हर सुविधा के पास रहना चाहते हैं, लेकिन ट्रैफिक के शोर और भागदौड़ से दूर, उनके लिए मानसरोवर सबसे सही जगह है।
प्रस्तावित प्रोजेक्ट की परिकल्पना सुविचारित लैंडस्केपिंग, विशिष्ट वास्तु तत्वों, बेहतरीन इंटीरियर और सोच-समझकर तैयार किए गए स्पेस पर आधारित है। डिजाइन, सौंदर्य और उपयोगिता को एक साथ जोड़कर महिमा ग्रुप निवासियों को बेहतर जीवन अनुभव देने के साथ प्रदेश में प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट्स के लिए नए मानक तय करना चाहता है।