185 रुपये की कीमत पर लॉन्च किए वोदका के पांच फ्लेवर
वी21 वोदका अब राजस्थान में ओरिजिनल, जामुन, लेमन, ग्रीन एप्पल और ऑरेंज फ्लेवर में उपलब्ध है।
जयपुर, दिव्यराष्ट्र* : मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी पारिवारिक स्वामित्व वाली डिस्टिलरी कंपनियों में से एक ग्रेट गैलियन वेंचर्स लिमिटेड (जीजीवीएल) ने राजस्थान में अपने वोदका ब्रांड वी21 को लॉन्च किया है। 180 मिलीलीटर की बोतल 185 रुपये की कीमत पर उपलब्ध यह वोदका पांच फ्लेवर, ओरिजिनल, जामुन, लेमन, ग्रीन एप्पल और ऑरेंज में बाजार में उतारी गई है।
1980 के दशक में मध्य प्रदेश के धार में स्थापित जीजीवीएल एक फुली इंटीग्रेटेड और विरासत से जुड़ी अल्कोहलिक बेवरेज कंपनी है। कंपनी बॉटल्स, जीएनएस, कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ अपने स्वयं के ब्रांड विकसित करती है, जो भारतीय बेवरेज इंडस्ट्री की नई पीढ़ी को आकार दे रहे हैं।
वी21 वोदका अब देश के पांच राज्यों, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, असम और केरल में उपलब्ध है।
जीजीवीएल में बिजनेस ग्रोथ के वाइस प्रेसिडेंट उत्सव केडिया ने कहा, “राजस्थान हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। यहां फ्लेवर्ड स्पिरिट्स की मांग लगातार बढ़ रही है और हमें इस क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। हम राज्य में अपनी मजबूत और दीर्घकालिक उपस्थिति स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”
वी21 वोदका जल्द ही राजस्थान के कोटा, डूंगरपुर, अजमेर और बारमेर शहरों में भी उपलब्ध होगी।





