मुंबई, दिव्यराष्ट्र: भारत की सबसे बड़ी खाद्य और एफएमसीजी कंपनियों में से एक एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड ने अपने बढ़ते पोर्टफोलियो में भारत के सबसे पसंदीदा चीनी ब्रांडों में से एक ‘मधुर’ को शामिल किया है। ‘मधुर’ को शामिल किया जाना, एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस की उस यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसका उद्देश्य एक ऐसा व्यापक खाद्य पोर्टफोलियो तैयार करना है जो करोड़ों भारतीय उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सके। दशकों से अर्जित भरोसे की विरासत के साथ, ‘मधुर’ कंपनी के उस विजन को और मजबूती देता है, जिसके तहत देशभर के परिवारों तक उच्च गुणवत्ता वाले, सुलभ और भरोसेमंद खाद्य उत्पाद पहुंचाए जा रहे हैं।
मुकेश मिश्रा, संयुक्त-अध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन), एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड ने कहा,”एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस में हमारा हमेशा से यह विश्वास रहा है कि ऐसे ब्रांड बनाए जाएं, जिन्होंने पीढ़ियों का भरोसा जीता हो। हमें अपने ब्रांड पोर्टफोलियो में ‘मधुर’ का स्वागत करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। उपभोक्ताओं के साथ इसका गहरा भावनात्मक जुड़ाव है और यह हमारे भरोसेमंद घरेलू आवश्यक वस्तुओं के पोर्टफोलियो के साथ पूरी तरह मेल खाता है। हमारे व्यापक वितरण नेटवर्क, मजबूत विनिर्माण क्षमताओं और गहरी बाजार विशेषज्ञता के दम पर हमारा लक्ष्य ‘मधुर’ को देश के अधिक घरों तक पहुंचाना है, साथ ही उस गुणवत्ता और भरोसे को निरंतर बनाए रखना है, जिसे उपभोक्ता लंबे समय से ‘मधुर’ ब्रांड से जुड़े रहे हैं।”
मधुर शुगर भारत के अग्रणी और सर्वाधिक बिकने वाले पैकेज्ड उपभोक्ता चीनी ब्रांडों में से एक है, जिसे वर्ष 2007 में श्री रेणुका शुगर्स लिमिटेड ने लॉन्च किया था। यह अपने 100 प्रतिशत शुद्ध, स्वच्छ और बिना हाथ लगाए प्रसंस्करण मानकों के लिए व्यापक रूप से पहचाना जाता है और देशभर के परिवारों की जरूरतों को पूरा करता है। ‘मधुर शुगर’ सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले गन्ने और उन्नत प्रौद्योगिकी का उपयोग कर हर भारतीय परिवार तक शुद्ध और स्वच्छ चीनी पहुंचती है।
देश के सबसे पसंदीदा चीनी ब्रांडों में से एक को शामिल करने से एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस की विविधतापूर्ण खाद्य पोर्टफोलियो बनाने की महत्वाकांक्षा को और मजबूती मिली है। साथ ही, कंपनी अपनी व्यापक बाजार पहुंच, मजबूत वितरण क्षमताओं और भारतीय उपभोक्ताओं की गहरी समझ का लाभ उठाने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है।