
दिव्यराष्ट्र, जयपुर: भारत के सबसे पसंदीदा पोटैटो चिप्स ब्रांड्स में शुमार लेज (Lay’s®) लंबे समय से खुशी, मस्ती और हर दिन के यादगार पलों की पहचान रहा है। पिछले कुछ वर्षों में इस ब्रांड ने उन तरीकों का जश्न मनाया है, जिनसे फैंस अपने पसंदीदा लेज के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। हाल ही में ब्रांड एंबेसडर रणबीर कपूर के साथ ‘लेज के लिए कुछ भी’ कॉन्टेस्ट के माध्यम से इस जश्न को नई ऊंचाई दी गई। ग्राहकों के साथ इस जुड़ाव को एक कदम और आगे ले जाते हुए लेज ने अब ‘लेज खोलो, रणबीर से मिलो’ कैंपेन के साथ इस प्यार को एक यादगार अनुभव में बदलने की तैयारी की है।
ग्राहकों को केंद्र में रखते हुए ‘लेज खोलो, रणबीर से मिलो’ कैंपेन के साथ 20 रुपये वाले हर एलिजिबल लेज पैक को एक रोमांचक फैन-जर्नी की शुरुआत करने का अवसर बनाया गया है। इसमें कुल 2 करोड़ रुपये* तक के इनाम जीतने का मौका मिलेगा। इसमें सबसे खास इनाम है — रणबीर कपूर से मिलने का मौका। वाट्सएप के जरिये बहुत आसानी से ग्राहक एलिजिबल पैक को अपलोड और वेरिफाई कर सकते हैं, कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं और आगे बढ़ते हुए बड़े इनाम जीतने के मौके पा सकते हैं।
छह हफ्ते तक चलने वाले इस कॉन्टेस्ट में कदम-दर-कदम आगे बढ़ने पर फैन्स को बड़े इनाम मिलेंगे। तीन वेरिफाइड पैक होने पर पार्टिसिपेंट्स को गेमिंग कंसोल जीतने का मौका मिलेगा; पांच पैक होने पर प्रीमियम स्मार्टफोन जीतने का मौका मिल सकता है; 10 पैक होने पर सपनों का इंटरनेशनल हॉलिडे जीतने का मौका मिल सकता है; और 20 पैक होने पर फैन्स को सबसे बड़ा इनाम मिल सकता है — रणबीर कपूर से मिलने का मौका।
इस पहल के बारे में बात करते हुए पेप्सिको इंडिया की पोटैटो चिप्स कैटेगरी की मार्केटिंग डायरेक्टर आस्था भसीन ने कहा, “लेज ने हमेशा जिंदगी में खुशियों के पल बनाए हैं और हमारे हर कदम के केंद्र में हमारे कंज्यूमर होते हैं। ‘लेज खोलो, रणबीर से मिलो’ कॉन्टेस्ट के साथ हम उस जुड़ाव को एक कदम और आगे ले जा रहे हैं। इस कैंपेन में हमने चिप्स का एक पैकेट खोलने जैसे आसान से काम को यादगार बनाने की तैयारी की है। बेहतरीन इनाम से लेकर सबके पसंदीदा रणबीर कपूर से मिलने के मौके तक, यह कैंपेन उन सभी चीजों को एक साथ लाता है जो हमारे फैन्स को पसंद हैं – बेहतरीन स्वाद, खुशी और कभी न भूलने वाले पल। यह लेज के लिए हमारे ग्राहकों के लगातार प्यार का जश्न मनाने का हमारा तरीका है। साथ ही यह कॉन्टेस्ट हर पैकेट को कुछ खास पाने का मौका भी बनाता है।”
ग्राहकों की नजदीकी दुकानों को इस कैंपेन के केंद्र में रखा गया है। ग्राहक इस अभियान से जुड़े किसी भी स्टोर से 20 रुपये वाला लेज का एलिजिबल पैक खरीद सकते हैं, कैंपेन का क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं या डिजिटल लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेज वाट्सएप जर्नी में शामिल हो सकते हैं और अपने पैक की तस्वीर लेकर इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं। इस आसान सी प्रक्रिया के माध्यम से लेज इस कैंपेन और इससे जुड़े उत्साह को देशभर की किराना दुकानों के जरिये ग्राहकों तक पहुंचा रहा है।
सुपरस्टार और लेज के ब्रांड एंबेसडर रणबीर कपूर ने कहा, “लेज के साथ मेरा अनुभव बहुत मजेदार रहा है। यह कैंपेन इसलिए खास है क्योंकि यह असल में फैन्स के लिए है। उन्होंने हमेशा मुझे बहुत प्यार दिया है, इसलिए यह सोचकर ही बहुत अच्छा लगता है कि 20 रुपये का एक छोटा सा पैक हमें एक-दूसरे से मिला सकता है। साथ ही, इसमें शानदार इनाम भी मिलेंगे! मैं विजेताओं से मिलने और उनके साथ लेज का पैक शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”
इस कैंपेन को रिटेल, डिजिटल, क्रिएटर्स और सोशल मीडिया के जरिये सपोर्ट किया जाएगा, जिससे इस ऑफर के बारे में ऑनलाइन और आस-पास की दुकानों, दोनों जगह से पता चल सकेगा। पहले पैक से लेकर आखिरी इनाम तक, इसका मकसद सीधा-सा है: फैन्स जितना ज्यादा लेज का मजा लेंगे, किसी बड़ी चीज के उतना ही करीब पहुंचने का मौका पाएंगे।
कैसे ले हिस्सा*:
- स्टोर पर कैंपेन मटीरियल पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें, https://pepgenie.com/lays पर जाएं, या @lays_india (Instagram) पर कैंपेन लिंक को फॉलो करें।
- आगे के निर्देशों के लिए Lay’s® WhatsApp जर्नी में शामिल हों।
- किसी भी किराना/आस-पास की दुकान से 20 रुपये वाला एलिजिबल लेज पैक खरीदें।
- रिवॉर्ड जर्नी में आगे बढ़ने और रणबीर कपूर से मिलने का मौका पाने के लिए वेरिफाइड पैक जोड़ते रहें।
T&Cs –
- MRP INR 20/- (incl. of all taxes) across the following Lay’s® flavour variants: Lay’s® Classic Salted, Lay’s® India’s Magic Masala, Lay’s® American Style Cream & Onion, Lay’s® Chile Limón, Lay’s® Spanish Tomato Tango, and Lay’s® West Indies Hot ’N’ Sweet Chilli.
- Contest valid from 15th August 2026 to 30th September 2026 in select territories of India, on all Lay’s® variants of MRP INR 20/- (except Lay’s® – Maxx, Wavy, Shapez Crispz, Hot Chips Style, Wafer Chips and Mini Stix). For detailed T&Cs, visit: https://www.pepsnacks.com/lays/promo



