
साहस और रोमांच के पर्यायवाची बने आइकॉनिक बेवरेज ब्रांड माउंटेन ड्यू® ने माउंटेन ड्यू® अड्डा स्टोरीज की शुरुआत की है। यह नया स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म है, जहां दोस्ती, माइक्रो-ड्रामा स्टोरीटेलिंग और एनीमे-इंस्पायर्ड विजुअल्स को साथ लाते हुए माउंटेन ड्यू® अड्डा से शुरू होने वाली रोमांच की कहानियों का जश्न मनाया जाएगा। पहली फिल्म के साथ कैंपेन को लॉन्च किया गया है। इसके साथ ब्रांड एंबेसडर ऋतिक रोशन के साथ एक कॉन्टेस्ट वीडियो भी जारी किया गया है। उन्होंने सभी प्रशंसकों को फिल्म में माउंटेन ड्यू® को खोजने के की चुनौती दी है, जिसे ‘एमडी’ के रूप में फिल्म के अंदर कई जगहों पर दर्शाया गया है। इन्हें खोजकर फैन्स को ऋतिक से मुलाकात का मौका मिल सकता है।*
अभियान की शुरुआत को लेकर पेप्सिको इंडिया में माउंटेन ड्यू® की कैटेगरी हेड आकांक्षा दलाल ने कहा, “माउंटेन ड्यू हमेशा से साहस की भावना और ‘डर के आगे जीत है’ के विश्वास का जश्न मनाता रहा है। माउंटेन ड्यू अड्डा स्टोरीज के माध्यम से हम आज के युवाओं के लिए इस सोच को एक नए अंदाज में पेश कर रहे हैं। यह अभियान दोस्ती, सच्ची बातचीत और रोजाना की उन जगहों को केंद्र में रखता है, जहां साहसिक और अलग सोच वाले विचार पैदा होते हैं। वास्तविक कहानियों को हैंडक्राफ्टेड एनिमेटेड विजुअल्स के साथ जोड़कर हम एक ऐसा स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, जो सांस्कृतिक रूप से युवाओं से जुड़ता है, मनोरंजक है और माउंटेन ड्यू की निडर सोच को पूरी तरह दर्शाता है।”
अभियान और इससे जुड़े कॉन्टेस्ट पर बात करते हुए माउंटेन ड्यू इंडिया के ब्रांड एंबेसडर ऋतिक रोशन ने कहा, “माउंटेन ड्यू का नया अभियान माउंटेन ड्यू अड्डा स्टोरीज डिजिटल स्टोरीटेलिंग और वास्तविक जीवन के अनुभवों को साथ लाता है। इस पहल का उद्देश्य दोस्ती की भावना को मजबूत करना है, साथ ही दर्शकों को एक ऐसी चुनौती के जरिये जोड़ना है, जो ‘डर के आगे जीत है’ की सोच को साकार करती है। मुझे इस पहल को लोगों के बीच साकार होते देखने और कॉन्टेस्ट के विजेताओं से मिलने का बेसब्री से इंतजार है।”
अभियान के बारे में बात करते हुए लियो, साउथ एशिया के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर विक्रम पांडे ने कहा, “हर बार जब आप अपने डर का सामना करते हैं, तो आपके पास सुनाने के लिए एक यादगार कहानी होती है। यही माउंटेन ड्यू अड्डा के पीछे की असली सोच है, एक ऐसी जगह, जहां दोस्त एक-दूसरे को अपने सबसे साहसिक और रोमांचक अनुभवों के बारे में बताते हैं। लाइव-एक्शन और स्टाइलाइज्ड एनीमेशन के मेल से हमने ऐसा विजुअल फॉर्मेट तैयार किया है, जो इन कहानियों की तरह ही भव्य, रोमांचक और प्रभावशाली महसूस होता है। यह केवल एक कैंपेन नहीं, बल्कि लोगों को साथ मिलकर कहानियां गढ़ने और ‘डर के आगे जीत है’ की सोच को वास्तविक जीवन में जीने का निमंत्रण है।”




