हल्दी से रिसेप्शन तक के लिए सबसे बेहतरीन ज्वेलरी और गिफ्टिंग आइडियाज़
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ गर्मियों में होने वाली शादियों के लिए चाहिए होता है सहज निखार, आरामदायक लिबास और ऐसी ज्वेलरी जो पहनने के लिए हल्के हो और शादी के जश्न की तरह वर्सटाइल हो। हल्दी के खुशनुमा ब्रंच और मेहंदी के सदाबहार कार्यक्रमों से लेकर रिसेप्शन की ग्लैमरस रातों तक, आजकल के आधुनिक शादियों के मेहमान भारी-भरकम आभूषणों की जगह वज़न में हल्की ज्वेलरी को ज़्यादा पसंद कर रहे हैं, जो बेमिसाल आराम के साथ-साथ एक दमदार स्टाइल स्टेटमेंट भी देती है।
सिर्फ अलग-अलग रस्मों में पहनने के लिए ही नहीं, बल्कि शादी के इस सीज़न में दुल्हन की सहेलियों, बहनों और करीबियों को देने के लिए भी ये वर्सटाइल ज्वेलरी पीस एक बेहद शानदार और दिल छू लेने वाले उपहार साबित हो रहे हैं। एक कल्याण कंपनी-‘केनडियर लाइफस्टाइल ज्वेलरी’ आधुनिक कारीगरी और वर्सटाइल डिज़ाइन्स का एक अनूठा संगम है। यह ब्रांड ऐसे एलिगेंट ज्वेलरी पीसेस पेश करता है जो न केवल समर वेडिंग के हर फंक्शन में आसानी से फिट बैठते हैं, बल्कि लाइफटाइम के लिए एक यादगार उपहार भी बनते हैं।
डैज़लिंग रेज़ डायमंड डैंगल ईयररिंग्स-खूबसूरत मूवमेंट और मिनिमल ग्लैमर का एक बेहद शानदार संगम हैं ये ‘डैज़लिंग रेज़ डायमंड डैंगल ईयररिंग्स’।
रीगल ब्लूम डायमंड एंड फैंसी जेमस्टोन रिंग – स्टाइलिश और बोल्ड होने के साथ-साथ पहनने में बेहद आरामदायक! ‘रीगल ब्लूम डायमंड एंड फैंसी जेमस्टोन रिंग’ उन लोगों के लिए बनाई गई है जो भारी-भरकम पारंपरिक आभूषणों के बिना भी एक बोल्ड ‘स्टेटमेंट लुक’ चाहते हैं।
केनेडी डायमंड एंड फैंसी जेमस्टोन कॉलर नेकलेस – शाम के शादी समारोहों के लुक में एक बेहद सहज और शानदार शालीनता जोड़ता है।
वाइन विद पर्ल डायमंड ओवल ब्रेसलेट- नाजुक होने के साथ-साथ एक शानदार ‘स्टेटमेंट लुक’ देता है। इसमें आधुनिक आकर्षण और सदाबहार शालीनता का एक बेजोड़ मेल है।
मिस्टिक डैज़लिंग डायमंड एंड जेमस्टोन ओवल ब्रेसलेट-खूबसूरत जेमस्टोन वर्क और स्लीक डिज़ाइन के साथ, ‘मिस्टिक डैज़लिंग डायमंड एंड जेमस्टोन ओवल ब्रेसलेट’ गर्मियों के वेडिंग लुक्स में एक शानदार और वाइब्रेंट टच जोड़ता है।


