
मेन्स आउटफिट के लिए ‘केनडियर बाए कल्याण ज्वेलर्स’ आभूषण
*मुंबई, दिव्यराष्ट्र**: पुरुषों के आभूषणों का दौर अब आत्मविश्वास के साथ अपनी धाक जमा रहा है। जो आभूषण कभी सिर्फ खास आयोजनों पर ही पहने जाते थे, वे अब उनके हर दिन के स्टाइल का अहम हिस्सा बन चुके हैं। हल्की चेन से लेकर नक्काशीदार अंगूठियों और ब्रेसलेट तक, आज का आधुनिक पुरुष अपनी शख्सियत को निखारने के लिए आभूषणों को बखूबी अपना रहा है ऐसे डिज़ाइन जो पारंपरिक पहनावे और मॉडर्न आउटफिट्स, दोनों के साथ शानदार लगते हैं।
यह बदलाव आज के दौर के ट्रेंड में भी साफ़ झलकता है। केनडियर के ब्रांड एंबेसडर, शाहरुख खान, हमेशा से ही बेमिसाल आत्मविश्वास के साथ आभूषण पहनने के लिए जाने जाते हैं फिर चाहे वो लेयर्ड चेन हो, स्टेटमेंट रिंग्स हों या सादगी भरे ब्रेसलेट्स। उनका स्टाइल उस बड़े बदलाव का प्रतीक है जहाँ आभूषण अब सिर्फ खास मौकों की सजावट नहीं, बल्कि पर्सनल स्टाइल की एक सहज पहचान बन चुके हैं।
आज का आधुनिक वार्डरोब जितना वर्सेटाइल है, उतनी ही खास है उसकी स्टाइलिंग जो त्योहारों की रौनक से लेकर ऑफिस की मीटिंग्स और शाम की महफिलों तक, हर जगह अपनी चमक बिखेरती है। ऐसे में वही आभूषण असली पहचान बनते हैं, जो हर पल के साथ घुल-मिल जाएं। एक नक्काशीदार अंगूठी, एक सादी लेकिन क्लासिक चेन, या एक शानदार ब्रेसलेटये आपके लुक पर हावी हुए बिना उसे एक मुकम्मल पहचान देते हैं। ये एक जश्न के कुर्ते के साथ भी उतने ही लाजवाब लगते हैं, जितने कि एक परफेक्ट फिटिंग वाले सूट के साथ।
केनडियर के पुरुषों के लिए बनाए गए कुछ प्रमुख आभूषण प्रकार –
द डिज़ायरेबल प्लेटिनम एंड डायमंड रिंग – आज के आधुनिक पुरुष के लिए पेश है केनडियर की यह स्लीक रिंग जहाँ मॉडर्न डिज़ाइन और बेमिसाल कारीगरी का मिलाप होता है।
लक्सोरा प्लेटिनम चेन – सादगी और चमक का बेजोड़ नमूना, लक्सोरा प्लेटिनम चेन को हर स्टाइल के साथ बड़ी सहजता से मेल बिठाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
द स्टाइलिश मेंस गोल्ड स्टड ईयररिंग – बोल्ड और रिफाइंड अंदाज़ वाली केनडियर की यह गोल्ड स्टड ईयररिंग, ब्लैक इनेमल फिनिश और मॉडर्न ज्योमेट्रिक पैटर्न का एक शानदार मेल है।
द एन्ज़ो डायमंड पेंडेंट – केनडियर का एन्ज़ो डायमंड पेंडेंट आधुनिक डिज़ाइन और रिफाइंड शालीनता का एक बेजोड़ मेल है।
द ट्रैविस डायमंड कफ ब्रेसलेट – मज़बूत बनावट और नज़ाकत का बेजोड़ संगम, ट्रैविस डायमंड कफ ब्रेसलेट एक कफ की बोल्डनेस और हीरों की हल्की चमक को एक साथ लाता है।


