सिटी सेंटर मॉल में खुला नया शोरूम
•
भीलवाड़ा,, दिव्यराष्ट्र*: भारत की सबसे भरोसेमंद और अग्रणी ज्वेलरी कंपनियों में से एक, कल्याण ज्वेलर्स ने सिटी सेंटर मॉल, भीलवाड़ा में अपने नए शोरूम का शुभारंभ किया। भव्य समारोह और अपने सिग्नेचर कलेक्शन की विशाल रेंज के साथ, यह नया शोरूम इस क्षेत्र के ग्राहकों को खरीदारी का एक बेमिसाल अनुभव देने के लिए तैयार है।
इस नए शोरूम के लॉन्च पर कल्याण ज्वेलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने कहा भीलवाड़ा में अपने नए शोरूम के साथ, हम केवल एक शोरूम ही नहीं खोल रहे हैं; बल्कि अपने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए खरीदारी का एक संपूर्ण ठिकाना तैयार कर रहे हैं। हमारा ध्यान नए इनोवेशन, शानदार सर्विस और विश्वस्तरीय माहौल के ज़रिए गहनों की खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाना है—और यह सब कल्याण ज्वेलर्स के भरोसे और पारदर्शिता के पुराने मूल्यों पर टिका हुआ है।”
इस अवसर को खास बनाने के लिए कल्याण ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज पर 30% तक की आकर्षक लॉन्च छूट* और पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0% कटौती की पेशकश कर रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को कल्याण ज्वेलर्स की स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट का लाभ भी मिलेगा, जिसे बाजार में सबसे कम और कल्याण के सभी शोरूम में एक समान दर के रूप में जाना जाता है।
आभूषण का प्रत्येक पीस बीआई एस हॉलमार्क वाला है और उसकी शुद्धता की कई चरणों में कड़ी जांच की जाती है। ग्राहकों को कल्याण का 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट भी मिलता है, जो प्रमाणित सोने की शुद्धता, आजीवन निःशुल्क रखरखाव, उत्पाद की पूरी जानकारी और आसान एक्सचेंज एवं बाय-बैक नीतियों की गारंटी देता है।
इस शोरूम में कल्याण ज्वेलर्स के लोकप्रिय हाउस ब्रांड्स भी उपलब्ध होंगे। इनमें मुहूर्त (वेडिंग ज्वेलरी लाइन), मुद्रा (हैंडक्राफ्टेड एंटीक ज्वेलरी), निमाह (टेंपल ज्वेलरी), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), जिया (सॉलिटेयर जैसी डायमंड ज्वेलरी), अनोखी (अनकट डायमंड्स), अपूर्वा (खास मौकों के लिए डायमंड ज्वेलरी), अंतरा (वेडिंग डायमंड्स), हेरा (डेली वियर डायमंड्स), रंग (कीमती पत्थरों की ज्वेलरी) और हाल ही में लॉन्च की गई लीला (रंगीन पत्थरों और डायमंड ज्वेलरी) शामिल हैं।