मुंबई, दिव्यराष्ट्र: देश के गोल्ड और सिल्वर प्लेटफॉर्म ऑगमॉन्ट ने त्योहारी सीजन के मौके पर ‘गोल्ड एसआईपी पे सिल्वर एसआईपी फ्री’ नाम से देशव्यापी कैंपेन शुरू किया है। इस ऑफर के तहत नवंबर 2026 में नई गोल्ड एसआईपी शुरू करने वाले ग्राहकों को उतने ही ग्राम की सिल्वर एसआईपी मुफ्त दी जाएगी।
कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर का लाभ पाने के लिए ग्राहकों को लगातार एक साल तक अपनी गोल्ड एसआईपी में निवेश करना होगा। इसके लिए किसी अतिरिक्त शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। इस पहल का उद्देश्य लोगों को नियमित और लंबी अवधि के निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है।
ऑगमॉन्ट की गोल्ड एसआईपी में ग्राहक रोजाना, साप्ताहिक या मासिक आधार पर निवेश कर सकते हैं। इसकी शुरुआत महज 10 रुपये प्रतिदिन से की जा सकती है। इसके जरिए ग्राहक 24 कैरेट (999 शुद्धता) सोना खरीद सकते हैं, जिसे सुरक्षित और बीमाकृत तिजोरियों में रखा जाता है। जरूरत पड़ने पर ग्राहक सोना बेचने या सिक्कों और गहनों के रूप में प्राप्त करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
कंपनी इस अभियान को डिजिटल विज्ञापनों के साथ पीवीआर आइनॉक्स, बरिस्ता, कैफे कॉफी डे, रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और होर्डिंग्स के माध्यम से देशभर में प्रचारित करेगी।