गुरुग्राम, दिव्यराष्ट्र: भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी एमजी हेक्टर के सफल 7 साल पूरे होने के अवसर पर, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने आज अगस्त 2026 के दौरान वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक विशेष ‘एनिवर्सरी प्रोग्राम’ की घोषणा की है। एसयूवी खरीदारों के लिए यह सीमित अवधि का कार्यक्रम ₹60,000* तक के लाभ प्रदान करता है, जिसमें एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड्स, कॉर्पोरेट लाभ और एनिवर्सरी डिस्काउंट शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, विनय रैना ने कहा:”पिछले सात वर्षों में एमजी हेक्टर का सफर बेहद शानदार रहा है। इसने हजारों भारतीय परिवारों का विश्वास जीता है और एसयूवी सेगमेंट में उम्मीदों को एक नया आयाम दिया है। इस महत्वपूर्ण पड़ाव का जश्न मनाते हुए, हम अपने ग्राहकों को एक ऐसे ऑनरशिप प्रोग्राम के जरिए धन्यवाद देना चाहते हैं, जो गाड़ी की खरीद से भी बढ़कर वैल्यू प्रदान करता है। यह एनिवर्सरी प्रोग्राम हमारी ‘कस्टमर-फर्स्ट’ (ग्राहक-प्रथम) सोच और एमजी हेक्टर के ओनरशिप एक्सपीरियंस को और भी बेहतरीन बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
वर्ष 2019 में भारत की पहली ‘इंटरनेट एसयूवी’ के रूप में शुरुआत करने वाली एमजी हेक्टर ने अपने बोल्ड डिज़ाइन, सेगमेंट-फर्स्ट तकनीक और ग्राहक-केंद्रित नवाचारों के साथ प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट को नई पहचान दी। अपने सातवें वर्ष में प्रवेश करते हुए, कंपनी का यह एनिवर्सरी प्रोग्राम ग्राहकों के भरोसे का सम्मान करने और प्रीमियम एसयूवी के मालिकाना हक को और अधिक सुलभ बनाने का प्रयास है।
इससे पहले चालू वर्ष में ही, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने ऑल-न्यू एमजी हेक्टर पेश करके अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत किया था। नए मॉडल में रिफ्रेश्ड स्टाइलिंग, उन्नत तकनीक और बेहतर आरामदेह फीचर्स दिए गए हैं।