दिव्यराष्ट्र, नई दिल्ली: भारत की अग्रणी टायर बनाने वाली कंपनियों में से एक, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आज 30 जून 2026 को खत्म हुई वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के लिए अपने अनऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की, जिसमें टॉपलाइन परफ़ॉर्मेंस मज़बूत रही। परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) डॉ. रघुपति सिंघानिया ने कहा: “जेके टायर ने वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही मे 3,956 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड टर्नओवर अर्जित कर अपनी स्थिर परफॉर्मेंस को बरकरार रखा, जिसे सभी सेगमेंट में मज़बूत डिमांड मोमेंटम का सपोर्ट मिला। यह परफॉर्मेंस कस्टमर सेंट्रिसिटी, प्रोडक्ट एक्सीलेंस और सभी मार्केट में डिसिप्लिन्ड एग्ज़िक्यूशन पर खास फोकस से मिली है।
तिमाही के दौरान, रिप्लेसमेंट (12 प्रतिशत) और ओई मार्केट (42 प्रतिशत) दोनों में डोमेस्टिक वॉल्यूम साल-दर-साल आधार पर 25 प्रतिशत बढ़ा, जिसमें ज़्यादा वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स का योगदान बढ़ा।
वेस्ट एशिया क्राइसिस के कारण रॉ मटेरियल की कीमतों में तेज़ी से बढ़ोतरी के चलते, हमारे ग्रॉस और ऑपरेटिंग मार्जिन परअसर पड़ा। जैसा कि विदित है कि, टायर इंडस्ट्री का लगभग 70 प्रतिशत रॉ मटेरियल पेट्रो बेस्ड है, इसलिए, यह ऑयल प्राइस मूवमेंट के प्रति बहुत ज़्यादा वल्नरेबल है।”
पहली तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड एबिटडा 268 करोड़ रुपये रहा।
डॉ. सिंघानिया ने आगे कहा: “ऑपरेटिंग लेवरेज, लागत में कमी और प्रीमियम प्रोडक्ट्स का हिस्सा बढ़ाने पर ज़्यादा ध्यान देने के साथ, जेके टायर को वित्त वर्ष में डबल-डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ के साथ परफॉर्मेंस में सुधार करने का भरोसा है, जिसका मकसद स्ट्रेटेजिक विस्तार के ज़रिए बढ़ी हुई प्रॉफिटेबिलिटी के साथ सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए स्थायी वैल्यू बनाना है।” जेके टायर एक ग्रीन कंपनी है जो समय के साथ बढ़ते हुए और मज़बूत कम्प्लायंस और ऑपरेशनल फ्रेमवर्क द्वारा संचालित होती रही है, जो कंपनी के ज़िम्मेदार और सस्टेनेबल ग्रोथ के कमिटमेंट को दिखाता है। जेके टायर को एक बार फिर ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ द्वारा “ऑटो और ऑटो कंपोनेंट्स इंडस्ट्री में सबसे अच्छे वर्कप्लेस में से एक” 2026 के रूप में मान्यता दी गई है।