दिव्यराष्ट्र, जयपुर: भारत के सबसे विश्वसनीय और पसंदीदा बेबीकेयर ब्रांड्स में से एक, हिमालया बेबीकेयर ने अपना नया कैंपेन ‘मैची मैची pH’ लॉन्च किया है। इसका मकसद शिशुओं की नाजुक त्वचा के प्राकृतिक pH संतुल को बनाए रखने के महत्व को बताना है।Himalaya Gentle Baby Wash,
इस कैंपेन में हिमालया बेबीकेयर की pH 5.5 जेंटल रेंज शामिल है, जिसमें हिमालया जेंटल बेबी शैम्पू, हिमालया जेंटल बेबी वॉश, जेंटल बेबी लोशन और जेंटल बेबी क्रीम आते हैं। ये उत्पाद शिशु की त्वचा के pH से मेल खाते हुए त्वचा की सुरक्षात्मक परत (स्किन बैरियर) को सुरक्षित रखने और नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे सिर से पैर तक सौम्य देखभाल सुनिश्चित होती है।
इस कैंपेन के केंद्र में एक आकर्षक डिजिटल फ़िल्म है, जो माता-पिता और शिशु के बीच के एक सहज और भावनात्मक पल को दर्शाती है। फ़िल्म में एक माँ अपने शिशु को उससे मेल खाता हुआ परिधान पहनाती है और इसी के माध्यम से एक और महत्वपूर्ण ‘मैच’- शिशु की त्वचा के pH-की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है।
अक्सर माता-पिता अपने शिशु के लिए हर छोटी-बड़ी चीज़ को एकदम सही तरीके से मिलाने पर ध्यान देते हैं, लेकिन यह कैंपेन उन्हें याद दिलाता है कि शिशु की त्वचा को सुरक्षित, मुलायम और स्वस्थ रखने के लिए उसकी त्वचा के प्राकृतिक pH से मेल खाना भी उतना ही ज़रूरी है, ताकि उसकी त्वचा सुरक्षित, मुलायम और स्वस्थ बनी रहे।
इस फ़िल्म की टैगलाइन आसान और यादगार है – “मैची-मैची pH” – और इसमें दिखाया गया है कि कैसे हिमालया बेबीकेयर की pH 5.5 जेंटल रेंज बच्चे की त्वचा के प्राकृतिक pH संतुलन को बनाए रखने, स्किन बैरियर की सुरक्षा करने और नमी को बनाए रखने में मदद करती है।
यह कैंपेन इस बात को ध्यान में रखकर बनाया गया है कि शिशु की त्वचा बड़ों की तुलना में कहीं ज़्यादा नाज़ुक होती है और उसे विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। यह कैंपेन माता-पिता को रोजाना की स्किनकेयर से आगे बढ़कर ऐसे उत्पाद चुनने के लिए प्रोत्साहित करता है जो शिशु की त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षात्मक परत (नेचुरल स्किन बैरियर) को बनाए रखने में मदद करते हैं।
हिमालया बेबीकेयर एक दिलचस्प और हल्की-फुल्की कहानी के ज़रिए रोचक अंदाज में इस बात पर ज़ोर देता है कि स्वस्थ त्वचा की शुरुआत सही pH संतुलन बनाए रखने से होती है।
कैंपेन के बारे में बात करते हुए, चक्रवर्ती एन. वी., डायरेक्टर – बेबीकेयर, हिमालया वेलनेस, ने कहा, “हिमालया बेबीकेयर में, हम माता-पिता को यह समझने में मदद करके शिशु की देखभाल को आसान और चिंता-मुक्त बनाने की कोशिश करते हैं कि कैसे आसान और सही जानकारी के साथ किए गए फ़ैसले उनके बच्चे की त्वचा की सेहत में एक सार्थक बदलाव ला सकते हैं। माता-पिता अपने शिशु के लिए हर निर्णय बहुत सोच-समझकर लेते हैं, और शिशु की त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए उसके प्राकृतिक pH को बनाए रखना भी एक ऐसा ही ज़रूरी निर्णय है। ‘मैची मैची pH’ कैंपेन के माध्यम से हमारा मकसद pH-बैलेंस्ड स्किनकेयर के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह शिशु की नाजुक त्वचा की सुरक्षात्मक परत (स्किन बैरियर) की सुरक्षा में मदद करता है और साथ ही ऐसी कोमल, सुरक्षित और असरदार देखभाल उपलब्ध कराता है जिस पर माता-पिता हर दिन भरोसा कर सकते हैं।“
इस कैंपेन में ‘हिमालया बेबीकेयर pH 5.5 जेंटल रेंज’ को दिखाया गया है। इसमें जेंटल बेबी शैम्पू, जेंटल बेबी वॉश, जेंटल बेबी लोशन और जेंटल बेबी क्रीम शामिल हैं। यह रेंज विशेष रूप से शिशु की त्वचा के प्राकृतिक pH संतुलन को बनाए रखने, त्वचा की सुरक्षात्मक परत (स्किन बैरियर) की रक्षा करने और नमी को बनाए रखने के लिए विकसित की गई है, जिससे त्वचा मुलायम और स्वस्थ बनी रहती है।
यह कैंपेन डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही, देशभर के माता-पिता तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए इसे क्षेत्रीय स्तर पर भी व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा।
हिंदी, अंग्रेज़ी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, बंगाली, ओडिया और असमिया भाषाओं में उपलब्ध इस बहुभाषी कैंपेन का मकसद देश भर के परिवारों के लिए बच्चों की कोमल त्वचा की देखभाल से जुड़ी बातचीत को अधिक सुलभ और प्रासंगिक बनाना है।
‘मैची मैची pH’ सुरक्षित, कोमल और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित बेबी केयर समाधानों के साथ पेरेंटिंग के सफ़र में माता-पिता का साथ देने की हिमालया बेबीकेयर की प्रतिबद्धता को और मज़बूत करता है।