484 ग्रेजुएट्स को दी डिग्री; छात्रों को मिला रु 24.11 लाख सालाना का अधिकतम पैकेज
नोएडा, दिव्यराष्ट्र:/ जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, नोएडा ने अपना 20वें सालाना दीक्षांत समारोह का आयोजन किया, जिसमें फैलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट ( एफपीएम), पीजी डीएम, पीजीडीएम सर्विस मैनेजमेंट एंड मार्केटिंग एंड पीजीडीएम (ऑनलाइन) कार्यक्रमों के 484 विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किए गए। संस्थान के विभिन्न परिसरों के इस स्नातक बैच ने ₹24.11 लाख प्रति वर्ष का सर्वोच्च वेतन पैकेज प्राप्त किया। बैच के छात्रों को डेलॉइट, ब्लैकरॉक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आदित्य बिरला कैपिटल, कोलगेट-पामोलिव, टीवीएस मोटर कंपनी, जियो-बीपी, द टाइम्स ऑफ़ इंडिया और जेके सीमेंट जैसी टॉप कंपनियों से नौकरी के ऑफ़र मिले हैं।
इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर लोकसभा सांसद और भारत सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर और बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स के चेयरमैन श्री शरद जयपुरिया शामिल हुए। समारोह के दौरान जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, नोएडा के डायरेक्टर डॉ. प्रभात पंकज ने सालाना प्रगति की रिपोर्ट पेश की तथा बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स के वाईस चेयरमैन श्रीवत्स जयपुरिया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को सम्बोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “यह देखना प्रेरणादायक है कि जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ऐसे भावी लीडर्स तैयार कर रहा है जो भारत के विकास की कहानी को आकार देने में सक्षम हैं। आप प्रोफेशनल दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, याद रखें कि आपकी डिग्री सिर्फ़ एक शुरुआत है, असली सफलता मुश्किलों का सामना करने की क्षमता, ईमानदारी और लगातार सीखते रहने में है। मैं आपसे यही कहना चाहूंगा कि आप सिर्फ़ नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें और भारत के लिए समाधान तैयार करें। 2047 तक विकसित भारतश् बनने की देश की यात्रा में योगदान देने का इससे बेहतर समय कभी नहीं रहा।”
इस अवसर पर, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स के चेयरमैन, शरद जयपुरिया ने कहा, “आज का दिन सिर्फ़ दीक्षांत समारोह नहीं है; यह आपकी लगन, आपके त्याग, आपकी सीख और आपके बदलाव का जश्न है। आप लगातार बदलती दुनिया में कदम रख रहे हैं, याद रखें कि सफलता का अर्थ यह नहीं कि आपके सामने चुनौतियां न हों, बल्कि यह है कि आप चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हुए भी आगे बढ़ते रहें। भविष्य उन लोगों का है जो जीवन भर सीखते रहते हैं, और मैं आपको ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करता हूँ। पुरानी चीजें भूलकर नई चीज़ें सीखें और सीखते रहें। मैं 2026 में ग्रेजुएट होने वाले बैच को बेहतरीन करियर, उद्देश्यपूर्ण जीवन तथा हर तरह की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं, ताकि आप एक सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दे सकें।’’
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स के वाईस चेयरमैन, श्रीवत्स जयपुरिया ने कहा, “आप एक ऐसी दुनिया में कदम रख रहे हैं, जिसे एआई आकार दे रहा है, आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ तेज़ी से बदलाव आ रहे हैं। आपकी क्षमता इस बात में नहीं कि आप क्या जानते हैं, बल्कि आपके सीखने, अपने आप को ढालने और विकसित होने पर निर्भर करती है। जीवन में आगे बढ़ते हुए उत्सुक और जिज्ञासु बनेे रहें, ईमानदारी के साथ नेतृत्व करें, सहानुभूति दर्शाएं और जब चीज़ें आपकी योजना मुताबिक न हों, तब भी आगे बढ़ते रहने का साहस रखें। हमें गर्व है कि आप सभी ने यह उपब्धि हासिल की है और अब हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि आप दुनिया पर क्या प्रभाव उत्पन्न करते हैं।”