– मेलबर्न में 108 कुंडीय यज्ञ, टोक्यो में भारतीय समुदाय ने मनाया परशुराम जयंती उत्सव
जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ विप्र फाउंडेशन के आनुषंगिक संगठन इस्पेक से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा विदेशों में भी भगवान परशुराम जयंती का भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया और जापान में भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं की झलक देखने को मिली।
इस्पेक के राष्ट्रीय प्रभारी प्यारेलाल शर्मा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित दुर्गा मंदिर में 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर चिरंजीव भगवान परशुराम का स्मरण किया।
वहीं जापान की राजधानी टोक्यो में भारतीय मूल के लोगों ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।