रेगस, स्पेसेज, एचक्यू और सिग्नेचर जैसे ब्रांडों के माध्यम से कार्यस्थल सेवाओं का दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप (IWG) ने आज जयपुर के सेंट्रल स्पाइन क्षेत्र में ओबी टावर स्थित अपना नया फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस ‘रेगस’ खोलने की घोषणा की। भारत और दुनिया भर में अधिक फ्लेक्सिबल ढंग से काम करने की प्रवृत्ति लंबे समय के लिए मजबूत हो रही है। इसके मद्देनजर IWG अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है, ताकि अपने कर्मचारियों के रहने और काम करने के स्थान के नजदीक फ्लेक्सिबल तथा जरूरत के अनुसार बढ़ाए या घटाए जा सकने वाले कार्यस्थल समाधान चाहने वाली बड़ी कंपनियों, लघु एवं मध्यम उद्यमों (SMEs) और स्टार्टअप्स की बढ़ती मांग पूरी की जा सके।
जयपुर में IWG का यह नया सेंटर ऐसे समय जुड़ा है, जब कंपनी ने अपने इतिहास में अब तक का सर्वाधिक राजस्व और नकदी प्रवाह दर्ज किया है तथा आय में रिकॉर्ड वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने अपने नेटवर्क का भी तेजी से विस्तार करते हुए 2026 की पहली छमाही में दुनिया भर में रिकॉर्ड 728 नए स्थानों के लिए समझौते किए। इसके साथ 120 से अधिक देशों में IWG के हस्ताक्षरित स्थानों की वैश्विक संख्या 6,000 से अधिक हो गई है।
यह उद्घाटन भारत में कंपनी की विस्तार यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। 2026 की पहली छमाही में IWG ने देश भर में मजबूत विस्तार करते हुए 43 नए सेंटरों के लिए समझौते किए। यह निरंतर वृद्धि फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस की बढ़ती मांग और IWG के पूंजी-कुशल (कैपिटल-लाइट) साझेदारी मॉडल को दर्शाती है। यह मॉडल भवन मालिकों और निवेशकों को तेजी से बढ़ते फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस बाजार में भागीदारी का अवसर देता है और साथ ही IWG के नेटवर्क के तेज विस्तार में सहायक है।
IWG की पूंजी-कुशल विकास रणनीति उसके विस्तार का प्रमुख आधार है और 95% नए स्थान प्रबंधित साझेदारी समझौतों के माध्यम से शुरू किए गए हैं। यह मॉडल संपत्ति मालिकों और निवेशकों को अपनी इमारतों से अधिक प्रतिफल अर्जित करने में सक्षम बनाता है, वहीं IWG को अपने वैश्विक नेटवर्क का तेज और कुशल विस्तार करने में मदद करता है।
सेंट्रल स्पाइन (जगतपुरा) में स्थित यह नया सेंटर क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस की तेजी से बढ़ती मांग पूरी करने की इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप की पहल का हिस्सा है। चार मंजिला यह इमारत आईटी एवं आईटीईएस, वित्तीय सेवाओं, पेशेवर सेवाओं और विनिर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों की स्थापित कंपनियों और स्टार्टअप्स को कार्यस्थल उपलब्ध कराएगी। साथ ही, IWG की ‘डिज़ाइन योर ओन ऑफिस’ सेवा कंपनियों को अपनी जरूरत के अनुसार कार्यस्थल को पूरी तरह अनुकूलित करने की सुविधा देती है। नए रेगस सेंटर में निजी कार्यालय, बैठक कक्ष, को-वर्किंग क्षेत्र और रचनात्मक कार्य क्षेत्र शामिल होंगे।
जयपुर में हाइब्रिड वर्किंग की तेजी से बढ़ती मांग का लाभ उठाते हुए अपनी रियल एस्टेट से अधिकतम प्रतिफल हासिल करने के लिए भवन मालिकों ने इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप के प्लेटफॉर्म में निवेश करने का निर्णय लिया।
सांस्कृतिक केंद्र की अपनी पारंपरिक पहचान से आगे बढ़कर जयपुर तेजी से एक रणनीतिक कारोबारी गंतव्य के रूप में उभर रहा है। शहर का कुशल प्रतिभा आधार, विस्तारित होता वाणिज्यिक बुनियादी ढांचा और बढ़ती सेवा अर्थव्यवस्था आईटी, वित्तीय सेवाओं और पेशेवर सेवाओं सहित कई क्षेत्रों की कंपनियों को आकर्षित कर रही है। महानगरों की तुलना में प्रतिस्पर्धी लागत और दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे तथा बढ़ती हवाई कनेक्टिविटी से बेहतर होते संपर्क के कारण जयपुर को स्थापित कंपनियों और तेजी से बढ़ते स्थानीय उद्यमों—दोनों के लिए एक व्यावहारिक कारोबारी आधार के रूप में देखा जा रहा है।
प्रमुख शिक्षाविदों के शोध में पाया गया है कि कर्मचारी कैसे और कहां काम करें, इसमें अधिक फ्लेक्सिबिलिटी देने से उन्हें बेहतर कार्य-जीवन संतुलन, वित्तीय बचत और स्वास्थ्य संबंधी लाभ सहित अनेक फायदे मिलते हैं। हाइब्रिड मॉडल से नियोक्ताओं को भी कंपनी की उत्पादकता बढ़ने, लागत घटने और अधिक कुशल व सक्रिय कार्यबल के रूप में लाभ मिलता है। IWG और कार्यस्थल परामर्श कंपनी अरूप के हालिया शोध के अनुसार, हाइब्रिड वर्किंग से उत्पादकता 11% तक बढ़ सकती है।[i]
सभी आकार की कंपनियों द्वारा दीर्घकालिक रूप से अधिक फ्लेक्सिबल और विकेंद्रीकृत मॉडल अपनाए जाने से बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान है कि 2030 तक कुल वाणिज्यिक रियल एस्टेट का 30% हिस्सा फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस होगा। इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप के प्लेटफॉर्म के माध्यम से साझेदार इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र का लाभ उठा सकते हैं और उन्हें IWG के बेजोड़ अनुभव का सहयोग भी मिलता है।[ii]
इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप के भारत में कंट्री हेड हर्ष लांबा ने कहा, “जयपुर का सेंट्रल स्पाइन एक महत्वपूर्ण और तेजी से बढ़ता कारोबारी केंद्र है। ऐसे समय में इस सेंटर का खुलना हमारी मौजूदगी को और मजबूत करता है, जब पूरे भारत में फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस की मांग लगातार तेज हो रही है। सेंट्रल स्पाइन में रेगस ब्रांड लाने के लिए ओबी टावर के साथ साझेदारी करके हमें प्रसन्नता है। यहां कंपनियां तेजी से प्लेटफॉर्म वर्किंग को अपना रही हैं, क्योंकि इससे कर्मचारियों की संतुष्टि बेहतर होती है और व्यवसाय काफी कम लागत पर जरूरत के अनुसार अपना आकार बढ़ा या घटा सकते हैं। साथ ही, उन्हें हमारे 6,000 से अधिक स्थानों के वैश्विक नेटवर्क तक पहुंच मिलती है।”
ओबी टावर के पार्टनर अनिल डांगायच ने कहा, “ओबी टावर में रेगस शुरू करने के लिए इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप के साथ हमारी साझेदारी, जयपुर को एक उभरते कारोबारी गंतव्य के रूप में आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शहर का बढ़ता प्रतिभा आधार और विस्तारित होता वाणिज्यिक बुनियादी ढांचा आधुनिक, फ्लेक्सिबल कार्यस्थलों की मांग पैदा कर रहा है। यह साझेदारी व्यवसायों और पेशेवरों को राजस्थान में प्रभावी ढंग से काम करने और आगे बढ़ने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा तथा फ्लेक्सिबिलिटी उपलब्ध कराएगी।”
IWG का रेगस ब्रांड आज के हाइब्रिड कार्यबल की बदलती जरूरतों के अनुरूप पेशेवर और फ्लेक्सिबल कार्यस्थल समाधान उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। रेगस वैश्विक कंपनियों से लेकर उभरते स्टार्टअप्स तक विभिन्न व्यवसायों को प्रेरक कार्यालय, सहयोगपूर्ण बैठक कक्ष और निर्बाध डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराता है।