
जयपुर, दिव्य राष्ट्र/ इंटरनेशनल रोड फेडरेशन – इंडिया चैप्टर (आईआरएफ-आईसी) ने, अपनी सड़क सुरक्षा पहलों के तहत हीरो मोटोकॉर्प के सहयोग से, जयपुर के चार स्कूलों में ‘सेफ स्कूल ज़ोन’ से जुड़े कार्य पूरे कर लिए हैं। इससे स्कूली बच्चों और सड़क का उपयोग करने वाले अन्य लोगों के लिए सड़क का माहौल अधिक सुरक्षित बनाने के प्रयासों को मजबूती मिली है।
इंटरनेशनल रोड फेडरेशन के प्रेसिडेंट एमेरिटस के. के. कालिया के अनुसार, आईआरएफ-आईसी ने हीरो मोटोकॉर्प, जयपुर विकास प्राधिकरण और इसमें शामिल स्कूलों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम एक ऐसा मॉडल पेश करता है जिसे भारत के अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है, ताकि साक्ष्यों पर आधारित ‘सेफ स्कूल ज़ोन’ सुरक्षा उपायों का विस्तार किया जा सके। “हर बच्चे को स्कूल तक सुरक्षित सफर का हक है। बेहतर बुनियादी ढांचे, जागरूकता और सामूहिक प्रयासों के जरिए, आईआरएफ-आईसी बच्चों के रोजमर्रा के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
इस कार्यक्रम के तहत, ‘इंडियन रोड्स कांग्रेस’ के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, व्यवस्थित सुरक्षा ऑडिट और लक्षित इंजीनियरिंग सुधारों के माध्यम से स्कूलों के आसपास सड़क सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को दूर किया गया।
इस पहल में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 (झालाना), श्री महावीर दिगंबर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सी-स्कीम), कैम्ब्रिज कोर्ट हाई स्कूल (मानसरोवर) और शहीद पुनीत नाथ दत्त गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सांगानेर) शामिल हैं।
न कार्यों में पैदल चलने वालों के लिए स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाली क्रॉसिंग, स्कूल ज़ोन के संकेत, गति कम करने के लिए सड़क पर निशान, रोड स्टड और यातायात को नियंत्रित करने वाले उपाय शामिल हैं, ताकि ड्राइवरों में जागरूकता बढ़े और पैदल चलने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यह कार्यक्रम जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के समन्वय से पूरा किया गया।
इस पहल की शुरुआत सितंबर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 3, झालाना में की गई। इस अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प के प्रतिनिधि, आईआरएफ-आईसी के संस्थापक अध्यक्ष श्री के. के. कपिला और स्कूल के प्रधानाचार्य मौजूद थे।





