जयपुर,दिव्यराष्ट्र:/ पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (पीआईएचएम) में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए “चेक इन टू सक्सेस” थीम पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से फ्रेशर्स ने रोमांचक एकेडमिक सफर की शुरुआत की और उन्हें संस्थान की संस्कृति, मूल्यों और अवसरों के बारे में जानने को मिला। इस कार्यक्रम में आईटीसी राजपूताना के जनरल मैनेजर दीपेंद्र राणा मुख्य अतिथि रहे। इनके साथ एग्जीक्यूटिव शेफ वैभव विनायक महाजन और एल एंड डी मैनेजर मंदाकिनी शाह भी मौजूद रहे। अतिथियों ने स्टूडेंट्स को लर्निंग इकोसिस्टम, करियर के विविध रास्तों, मैनेजमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम और आईटीसी होटल्स में मौजूद विकास के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने स्टूडेंट्स को हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में शानदार करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। मेहमानों ने स्टूडेंट्स के साथ केक काटकर नए बैच की शुरुआत की।
स्टूडेंट्स के गर्मजोशी भरे स्वागत और पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की हुई। इसके बाद पीआईएचएम के डायरेक्टर सुनील भार्गव ने स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई के दौरान लर्निंग, प्रोफेशनलिज्म, अनुशासन और इनोवेशन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में न केवल तकनीकी जानकारी, बल्कि लीडरशिप, सहानुभूति, ईमानदारी और सेवा की सच्ची भावना को भी महत्व दिया जाता है।