चेन्नई, दिव्यराष्ट्र:/ इंडियन बैंक ने चेन्नई में आयोजित मेगा रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई क्रेडिट अभियान के दौरान 2,080 करोड़ रुपये के ऋण प्रस्ताव जुटाए। बैंक ने बताया कि इनमें से 1,125 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए और 575 करोड़ रुपये का वितरण किया गया।
अभियान का आयोजन इंडियन बैंक के फील्ड जनरल मैनेजर कार्यालय (एफजीएमओ), चेन्नई द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिनोद कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक (रिटेल एवं एमएसएमई) सुजय मल्लिक मौजूद रहे। ]
कार्यक्रम के दौरान बिनोद कुमार ने 46 लाभार्थियों को कुल 207 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे। लाभार्थियों में रिटेल, कृषि और एमएसएमई क्षेत्रों से जुड़े ग्राहक शामिल थे।
बैंक के अनुसार यह अभियान ग्राहकों तक वित्तीय सहायता पहुंचाने और ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प के अनुरूप आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
एफजीएमओ चेन्नई के अंतर्गत आने वाले आठ जोनों की टीमों ने अभियान में हिस्सा लिया। बैंक का कहना है कि इस पहल से क्षेत्रीय स्तर पर ऋण उपलब्धता बढ़ाने और व्यवसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। [