
मुंबई के नरीमन पॉइंट पर ‘ओवरशूट-लीनिंग इकोलॉजी’ पब्लिक आर्ट इंस्टॉलेशन
मुंबई, दिव्यराष्ट्र * महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को नरिमन पॉइंट पर आरपीजी आर्ट फाउंडेशन की नई पब्लिक आर्ट इंस्टॉलेशन ‘ओवरशूट-लीनिंग इकोलॉजी’ का उद्घाटन किया। मुंबई के इतिहास और भविष्य की झलक दिखाती ये इंस्टॉलेशन कलाकार अरुण कुमार एचजी ने बनाई है।
राहुल नार्वेकर, महाराष्ट्र विधानसभे के स्पीकर, उद्घाटन के मौके पर कहा, ”आरपीजी आर्ट फाउंडेशन द्वारा की गई यह सार्वजनिक कला स्थापना हमारे शहर के विकास को खूबसूरती से दर्शाती है। यह हाथी, प्राचीन घारापुरी की गुफाओं और उससे उत्पन्न आधुनिक वास्तुकला की ओर इशारा करता है, जो अतीत और भविष्य के संतुलन को दिखाता है। यह सच में पूरी तरह से मुंबई की आत्मा का प्रतिनिधित्व करती है। हमारे शहर की स्थिरता के आदर्शों को बनाए रखने के लिए RPG ग्रुप का शानदार काम।”
अरुण कुमार एच जी, कलाकार ने कहा,“मुंबई के ऐसे महत्वपूर्ण स्थान के लिए कला बनाने का अवसर देने के लिए मैं आरपीजी आर्ट फाउंडेशन का बहुत आभारी हूँ। ऐतिहासिक एलेफंटा गुफा और वहाँ की भव्य मूर्तिकला ने मुझे बहुत प्रेरित किया है। इस काम में मैंने मुंबई के दो समय को एक साथ लाने की कोशिश की है – शहर की आधुनिक आकांक्षाएँ और उसके आधार पर खड़े गहरे ऐतिहासिक परिदृश्य। मैं खास तौर पर डॉ. भाऊ दाजी लाड म्यूज़ियम में मौजूद घारापुरी हाथी से प्रेरित हुआ हूँ, जो यादें, शक्ति और द्वीप के सांस्कृतिक परिदृश्य की सतत उपस्थिति याद दिलाता है। यह कलाकृति आज के तेजी से बदलते शहर के साथ इन इतिहासों का संवाद करने की कोशिश है।”





