Home एजुकेशन IIT-JEE मेन्स के नतीजे जारी:महाराष्ट्र के नीलकृष्ण बने ऑल इंडिया टॉपर

IIT-JEE मेन्स के नतीजे जारी:महाराष्ट्र के नीलकृष्ण बने ऑल इंडिया टॉपर

58
0
Google search engine

जयपुर, अप्रैल 25, 2024.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 24 अप्रैल की देर रात तकरीबन 11 बजकर 30 मिनट पर JEE Mains 2024 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया।

महाराष्ट्र के नीलकृष्ण ने ऑल इंडिया टॉप किया है। वे दो साल से कोटा में तैयारी कर रहे थे। वहीं, महाराष्ट्र के दक्षेस संजय मिश्रा ने दूसरी और हरियाणा के आरव भट्ट ने तीसरी रैंक हासिल की है।

इस बार अब तक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा 56 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया। इनमें कर्नाटक की सानवी जैन और दिल्ली की शायना सिन्हा, दो लड़कियां भी शामिल हैं। पिछली बार 43 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया था। तब सिर्फ एक छात्रा को 100 परसेंटाइल मिला था।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here