भारत में अपने लक्ज़री पोर्टफोलियो को किया मजबूत
+225 कमरों वाला यह रिज़ॉर्ट उभरते हुए पर्यटन स्थल में विश्वस्तरीय आतिथ्य सेवाएं लेकर आएगा।
जयपुर , दिव्यराष्ट्र*दुनिया की प्रमुख हॉस्पिटैलिटी कंपनियों में से एक आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने इंटरकॉन्टिनेंटल रिज़ॉर्ट जयपुर अचरोल के लिए मैक्सन इंडिया हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ प्रबंधन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। वर्ष 2030 की शुरुआत में खुलने वाला यह 225 कमरों वाला लक्ज़री रिज़ॉर्ट भारत के तेजी से उभरते पर्यटन स्थलों में कंपनी के रणनीतिक विस्तार का एक और महत्वपूर्ण कदम है।
36 विला और 189 गेस्ट रूम्स के साथ यह प्रॉपर्टी मेहमानों को विशेष रिज़ॉर्ट अनुभव और बेहतर लक्ज़री सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित की जा रही है। अचरोल में दिल्ली–जयपुर रोड पर 16 एकड़ भूमि में स्थित इंटरकॉन्टिनेंटल रिज़ॉर्ट जयपुर अचरोल, जयपुर शहर सीमा के भीतर आईएचजी ब्रांड का चौथा होटल तथा इस बाजार में दूसरा इंटरकॉन्टिनेंटल होटल होगा।
घोषणा पर टिप्पणी करते हुए आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के साउथ वेस्ट एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सुदीप जैन ने कहा, “इंटरकॉन्टिनेंटल रिज़ॉर्ट जयपुर अचरोल की शुरुआत के लिए मैक्सन इंडिया हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी करके हमें खुशी है। भारत लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में लगातार बड़े अवसर प्रदान कर रहा है, जिसका प्रमुख कारण अवकाश अनुभवों और डेस्टिनेशन आधारित आयोजनों की बढ़ती मांग है। यह समझौता देश में आईएचजी के लक्ज़री और लाइफस्टाइल पोर्टफोलियो को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और भारत में लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में पसंदीदा साझेदार बनने की हमारी सोच को और मजबूत करता है।”