हॉलमार्क नंबर द्वारा खोया हुआ सोना प्राप्त हुआ
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ सोने का कोई कीमती आभूषण खो जाने पर अक्सर यह डर सताने लगता है कि वह कभी वापस नहीं मिलेगा। आभूषण न केवल आर्थिक रूप से मूल्यवान होते हैं, बल्कि उनके साथ हमारा गहरा भावनात्मक जुड़ाव भी होता है; वे पारिवारिक यादों, जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों और उन संजोए हुए पलों के प्रतीक होते हैं जिनकी जगह कोई और चीज नहीं ले सकती। आज के समय में आभूषण रिटेलिंग में विश्वास, पारदर्शिता और तकनीक की ताकत को रेखांकित करने वाली एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है। ‘हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन’ (एचयूआईडी) प्रणाली और मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स को मजबूत कस्टमर रिकॉर्ड मैनेजमेंट की बदौलत, खोई हुए एक कंगन को उसके असली मालिक तक सुरक्षित पहुँचाया गया। इस कंगन के उसके सही मालिक तक पहुँचने का सफर तब शुरू हुआ, जब एक राहगीर को वह कंगन मिला और उसने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसे एक स्थानीय आभूषण शोरूम को सौंप दिया। जांच और सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान, आभूषण पर उकेरे गए हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (एचयूआईडी) नंबर की पहचान और बारीकी से जांच की गई।
बीआईएस हॉलमार्किंग इकोसिस्टम के माध्यम से यह स्पष्ट हो गया कि यह आभूषण मूल रूप से मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के लिए हॉलमार्क किया गया था। इसके बाद मालाबार की एचयूआईडी और तकनीकी टीमों को यह जानकारी दी गई। टीम ने कंपनी के तकनीक-आधारित रिकॉर्ड प्रबंधन और ट्रेसेब्लिटी सिस्टम का उपयोग करके उस सटीक स्टोर का पता लगाया जहाँ से इसे खरीदा गया था, और आखिरकार असली ग्राहक की पहचान कर ली। इसके बाद, वर्तमान में अमेरिका (यूएस) में रह रही उस ग्राहक को सूचित किया गया कि उनका आभूषण सुरक्षित रूप से मिल गया है। उनके विदेश में होने के कारण, भारत में उनकी माँ द्वारा मलाबार शोरूम से कंगन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई।
एम.पी.अहमद, ग्रुप के चेयरमैन, मलाबार ने कहा,”मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में, भरोसा ही हर ग्राहक संबंध की नींव है। यह घटना दिखाती है कि कैसे जिम्मेदार रिटेलिंग, पारदर्शी प्रक्रिया और तकनीक-आधारित ट्रेसेब्लिटी मिलकर खरीदारी के बाद भी ग्राहकों के हितों की रक्षा कर सकते हैं। तकनीक तेजी से आभूषण उद्योग में विश्वास बढ़ाने का एक बड़ा जरिया बन रही है। ट्रेसेब्लिटी, कस्टमर रिकॉर्ड मैनेजमेंट और तकनीक-आधारित प्रक्रियाओं में हमारे निवेश का उद्देश्य ग्राहकों के लिए अधिक पारदर्शी और सुरक्षित स्वामित्व का अनुभव तैयार करना है। हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (एचयूआईडी) प्रणाली और हमारे मजबूत रिकॉर्ड प्रबंधन ने हमें सही मालिक का पता लगाने और आभूषण की सुरक्षित वापसी को आसान बनाने में सक्षम बनाया। जो ग्राहक-प्रथम की हमारी नीति, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।”
यह घटना दर्शाती है कि कैसे तकनीक तेजी से ज़िम्मेदार ज्वैलरी प्रथाओं को सक्षम बना रही है और ग्राहकों का भरोसा बढ़ा रही है। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन, ट्रेसेब्लिटी सिस्टम और ग्राहक-केंद्रित प्रक्रियाओं में किया गया निवेश आभूषण खरीदने से लेकर उसके स्वामित्व के पूरे सफर में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करता है। हॉलमार्किंग के भरोसे को मजबूत तकनीक-आधारित प्रणालियों के साथ जोड़कर, कंपनी ग्राहकों को खरीदारी के लंबे समय बाद भी अधिक विश्वास, सुरक्षा और मानसिक शांति प्रदान करने में सक्षम है।